HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
यमुना में बढ़े अमोनिया को लेकर सियासी घमासान;हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पिया
यमुना नदी में बढ़े अमोनिया स्तर को लेकर हो रहे विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को दिल्ली से सटे पल्ला गांव में यमुना नदी का पानी पीकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री सैनी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि “केजरीवाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों में डर पैदा कर रहे हैं। जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा लिए गए नमूनों में पानी में किसी भी प्रकार का ज़हर नहीं मिला।”
केजरीवाल के आरोप और भाजपा का पलटवार
अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि यमुना के पानी में जहर मिलाया गया है, जिससे दिल्ली के तीन जल आपूर्ति संयंत्र बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं और राजधानी में जल संकट उत्पन्न हो गया है। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कड़ा जवाब दिया।
दिल्ली जल बोर्ड का स्पष्टीकरण
दिल्ली जल बोर्ड ने भी यमुना के पानी में बढ़े अमोनिया को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया। जल बोर्ड के अनुसार, सर्दियों के मौसम (अक्टूबर से फरवरी) के दौरान यमुना नदी में अमोनिया का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। जलशोधन संयंत्रों को दो से ढाई पीपीएम तक अमोनिया को शुद्ध करने के लिए डिजाइन किया गया है।
यदि अमोनिया का स्तर अधिक होता है तो उसे कैरियर लाइन चैनल और दिल्ली सब ब्रांच से पानी मिलाकर पतला किया जाता है, जिससे उच्च अमोनिया स्तर वाले पानी को शुद्ध किया जाता है।
उपराज्यपाल को लिखा गया पत्र
दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ शिल्पा शिंदे ने इस मामले में मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना के संज्ञान में लाने की अपील की है। पत्र में कहा गया कि इस मामले से अंतरराज्यीय संबंधों पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इसे उच्च स्तर पर सुलझाने की आवश्यकता है।
इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।
इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।
इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।
स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।