सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज स्क्विड गेम सीजन-3 की रिलीज डेट अनाउंस, 27 जून से अपने टीवी स्क्रीन पर देख पाएंगे आप

Date:

नई दिल्ली। स्क्विड गेम सीजन-3 वेब सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। नेटफ्लिक्स के चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजारिया के अनुसार यह शो 27 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। बजारिया ने बताया कि 700 मिलियन से ज़्यादा लोगों के देखने के साथ, हम सिर्फ एक चीज नहीं हो सकते। हमें टीवी सीरीज और फिल्मों से लेकर गेम तक हर चीज का सबसे बेहतरीन वर्जन बनना होगा।

फेमस साउथ कोरियन ड्रामा स्क्विड गेम सीजन-3 इसी साल 27 जून को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये इस शो का आखिरी सीजन होगा। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने गुरुवार को अपने नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स इवेंट के दौरान घोषणा की। एक क्लिप भी शेयर किया गया है, जिसमें गेम के दौरान तनाव भरा माहौल दिखाया गया है। साथ ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली अन्य सीरीज की भी झलक दिखाई गई है।

सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज

स्क्विड गेम का पहला सीजन साल 2021 में आया था और ये दुनिया की अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई। नेटफ्लिक्स ने बताया था कि 142 मिलियन घरों ने ये डार्क ड्रामा देखा। इसके दूसरे सीजन को भी काफी पसंद किया गया, जिसकी कहानी अभी अधूरी है। इसके एक्टर्स ली जंगजे, ली बियुन्गहुन, गुंग यो, पार्क संगहून, यिम सिवान, वी हाजून ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीता है।

ह्वांग डोंगह्युक ने पहले ही बता दिया था

उल्लेखनीय है कि स्क्विड गेम-3 के डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर ह्वांग डोंगह्युक ने एक स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मैं सीजन-2 की तारीख की घोषणा करने और सीजन-3, आखिरी सीजन की खबर शेयर करने के लिए ये लेटर लिखने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। गिहुन और फ्रंट मैन, दो दुनियाओं के बीच भयंकर टकराव सीजन-3 के साथ सीरीज के खत्म होने तक जारी रहेगा, जिसे अगले साल आपके सामने लाया जाएगा।

कैसी होगी स्क्विड गेम-3 की कहानी?

ह्वांग के लेटर के मुताबिक स्क्विड गेम सीजन 3 पिछले सीजन के आगे की कहानी कहेगा। उन्होंने सीजन 1 में पूरे गेम सिस्टम के खिलाफ जाने की गीहुन की कसम और एक योग्य कंपटीटर के तौर पर एक फ्रंट मैन की स्थिति की तरफ हिंट दिया। ह्वांग ने लिखा कि एक नया स्क्विड गेम बनाने के लिए जो बीज बोया गया था, उसे इस कहानी के आखिर तक डेवलप होकर फल देते देखने के लिए मैं एक्साइटेड हूं। उन्होंने आगे ये भी लिखा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम आपके लिए एक और दिलचस्प सीरीज लेकर आएं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NIA की विशेष अदालत ने वर्ष 2023 के बेंगलुरु जेल कट्टरपंथीकरण मामले में मुख्य साजिशकर्ता टी नसीर समेत सात आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष के कठोर कारावास और 48 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। सभी आरोपियों ने जेल के भीतर नए आतंकियों की भर्ती, प्रशिक्षण और साजिश रचने के आरोप स्वीकार कर लिए थे। अदालत ने टी नसीर के साथ-साथ सैयद सुहैल खान, मोहम्मद उमर, जाहिद तबरेज, सैयद मुदस्सिर पाशा, मोहम्मद फैसल रब्बानी और सलमान खान को विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया। इन सभी को भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत सजा दी गई। यह मामला बेंगलुरु स्थित परप्पन्ना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जेल में बंद युवाओं को बहलाकर उनकी पहचान की, उन्हें अपने साथ जोड़ा, प्रशिक्षण दिया और कट्टरपंथ की ओर प्रेरित किया, ताकि उनसे देश में आतंकी गतिविधियां करवाई जा सकें। इस साजिश का खुलासा जुलाई 2023 में हुआ, जब बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने कुछ आदतन अपराधियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और डिजिटल उपकरण बरामद किए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के इशारे पर बेंगलुरु में बड़े हमले की योजना बना रहे थे। बाद में इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपने हाथ में ली और एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी टी नसीर को अदालत ले जाते समय फरार कराने की योजना बनाई जा रही थी। वह पहले से ही वर्ष 2008 के बेंगलुरु सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में कारावास भुगत रहा था। गहन जांच के बाद एजेंसी ने कुल 11 आरोपियों और एक फरार आरोपी जुनैद अहमद के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। इनमें से सलमान खान को अंतरराष्ट्रीय सहयोग के तहत रवांडा से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है।