होर्मुज स्ट्रेट पर सियासी बयानबाजी : ट्रंप का दावा—ईरान इज्जत  बचाने के लिए दे रहा अलग संदेश

Date:

अमेरिका के  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान वास्तव में होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना चाहता है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर उसे बंद करने की बात इसलिए करता है ताकि अपनी इज्जत  बनाए रख सके।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उन्होंने ईरान के साथ जारी युद्धविराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा कि ईरान चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे, क्योंकि इससे उसे रोज  लगभग 500 मिलियन डॉलर की आमदनी होती है, जबकि इसके बंद रहने से उतना ही आर्थिक नुकसान हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि ईरान केवल दिखावे के लिए इसे बंद करने की बात करता है, क्योंकि अमेरिका ने वहां की गतिविधियों को पूरी तरह रोक दिया है। ट्रंप के अनुसार, यह कदम ईरान की साख बचाने की कोशिश भर है।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि कुछ दिन पहले उन्हें बताया गया था कि ईरान तुरंत इस जलमार्ग को खोलना चाहता है, लेकिन अगर ऐसा किया जाता है तो भविष्य में ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता संभव नहीं रहेगा।

हालांकि, युद्धविराम बढ़ाने के बावजूद ट्रंप ने ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखने की बात दोहराई है। वहीं, ईरान लगातार इस नाकाबंदी को युद्धविराम का उल्लंघन बताता रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बालोतरा जिले के बायतु बायपास पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 10 स्कूली बच्चे घायल हो गए। इनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस सरस्वती विद्या मंदिर की थी, जिसमें हादसे के समय कुल 36 बच्चे सवार थे। बस अपने निर्धारित मार्ग पर बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को बस से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।  जानकारी  के अनुसार, घायल 10 बच्चों में से 5 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बड़े अस्पताल भेजा  गया है, चिकित्सकों की टीम लगातार सभी बच्चों की निगरानी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही और तेज गति को मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस हादसे के बाद अभिभावकों में भारी चिंता देखी गई। जैसे ही घटना की खबर फैली, बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए और बच्चों की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित नजर आए। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।