वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को दी बड़ी राहत, 12 लाख की कमाई तक कोई टैक्स नहीं लगेगा

Date:

नई दिल्ली। इनकम टैक्स को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री ने कहा है कि 12 लाख रुपये तक अब कोई टैक्स नहीं लगेगाइससे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश करने से पहले ही संकेत दे दिया था कि यह बजट आम आदमी और मिडिल क्लास को समर्पित होगा। इन संकेतों को अपनी घोषणाओं से सच कर दिखाया और नौकरीपेशा और मिडिल क्लास को इनकम टैक्स में बड़ी छूट देकर राहत प्रदान की है। टीडीएस और टीसीएस घटाएंगे, जिससे उनके हाथ में ज्यादा पैसे रहेंगे। सैलरी पर कटने वाले टीडीएस को कम किया जाएगा।

इसके तहत अब 1 लाख का स्टैंडर्ड डिडक्शन किया गया है। किराये पर मिलने वाली छूट भी 2.5 लाख से बढाकर 6 लाख किया जाएगा। विदेश भेजे जाने वाले पैसों को भी 10 लाख कर दिया गया है। टीसीएस अब सिर्फ बिना पैन वालों पर ही काटा जाएगा। अपडेट रिटर्न की सुविधा भी दी गई है, जिसका फायदा 90 लाख करदाताओं को होगा। 4 साल तक के आंकलन वर्ष में दोबारा रिटर्न यानी अपडेट रिटर्न भरा जा सकेगा।दान पर मिलने वाली छूट की राशि 5 से बढाकर 10 लाख की जाएगी। अब 2 प्रॉपर्टी होने पर टैक्सपेयर्स पर कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा। अभी तक यह एक प्रॉपर्टी तक ही सीमित था। टीडीएस की सीमा को 10 लाख कर दिया गया है। मिडिल क्लास को 12 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। अभी तक यह 7 लाख रुपये ही था। इसमें एक साथ ही 5 लाख इजाफा हुआ और हर महीने 1 लाख तक कमाने वाले को कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसमें 75 हजार रुपये का टैक्स डिडक्शन भी दिया जाएगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।