दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल के साथ सिसोदिया को भी घेरा, कहा-बड़े मियां-छोटे मियां दोनों चुनाव हार रहे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन था। सभी दलों ने आज पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान जंगपुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि वो यमुना में डुबकी लगाएंगे, लेकिन डुबकी नहीं लगाई। वो यमुना को साफ भी नहीं कर पाए, लेकिन भाजपासरकार 3 साल में ही इसे पूरी तरह साफ कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में बड़े मियां और छोटे मियां दोनों ही चुनाव हार रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जंगपुरा सीट से आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। सिसोदिया पहले पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ते थे, लेकिन इस बार उनकी सीट बदली गई है। शाह ने जंगपुरा में कहा कि 8 फरवरी को दिल्लीवाले आप–दा सरकार को झाड़ू लगाकर बाहर फेंकने वाले हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया की जोड़ी ने घोटाले किए। बड़े मियां–छोटे मियां इन दोनों ने दिल्ली वालों को धोखा दिया है। दोनों ही चुनाव हारने वाले हैं। ठगजोड़ी को दिल्ली की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

अनुच्छेद 370 का भी किया जिक्र

शाह ने कहा कि मोदी की गारंटी की बात करते हुए कहा कि बीजेपी एक अकेली ऐसी पार्टी है, जो कहती है वो करती है। मोदी की गारंटी मतलब पत्थर पर खींची लकीर। 2014 में बीजेपी ने वादा किया था कि हम इस देश से आतंकवाद को खत्म कर देंगे और 10 साल के अंदर इस देश से आतंकवाद को खत्म करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। 31 मार्च, 2026 तक हम इस देश से नक्सलवाद को भी खत्म कर देंगे। भाजपा ने वादा किया था कि हम जम्मू–कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देंगे। केजरीवाल, राहुल, अखिलेश, ममता इन सभी ने विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। पीएम मोदी ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू–कश्मीर से धारा 370 को हमेशा के लिए खत्म कर दिया, लेकिन खून की नदियां छोड़ो किसी की पत्थर चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई।

10 साल में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार दिया

अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों तक, कई वादे कर केजरीवाल और उनके चट्टे–बट्टों ने दिल्ली को क्या दिया? भ्रष्टाचार दिया, कूड़ा कचरा दिया। जहरीला पानी दिया और तुष्टिकरण दिया। इन्होंने दिल्ली को धोखा दिया है। सिसोदिया पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि देशभर में एक ही शिक्षा मंत्री है, जो शराब घोटाला मामले में जेल गया। शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाना, शिक्षकों का कल्याण करना और नए कॉलेज बनाना। ये सब तो कुछ उन्होंने (मनीष सिसोदिया) किया नहीं, बजाए इसके दिल्ली में गली–गली में शराब की दुकानें खोल डाली।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।