आज से लागू हो गए फास्टैग के नए नियम, पहले से कर लें रिचार्ज नहीं तो लग जाएंगे अधिक पैसे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आज सोमवार यानी 17 फरवरी से फास्टैग के नए नियम लागू हो गए हैं। अब लो बैलेंस, पेमेंट में देरी या फिर फास्टैग ब्लैकलिस्ट होने पर अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। सरकार ने नियमों में यह बदलाव टोल पर गाड़ियों को लंबी कतार कम करने और यात्रा को सुविधाजनक बनाने के मकसद से किया है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने फास्टैग इकोसिस्टम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जारी किए हैं। नए नियमों के तहत, अगर गाड़ी के टोल पार करने से पहले फास्टैग 60 मिनट से अधिक समय तक निष्क्रिय रहता है और टोल पार करने के 10 मिनट बाद तक भी निष्क्रिय रहता है, तो लेनदेन अस्वीकार कर दिया जाएगा। यानी टोल पेमेंट नहीं हो पाएगा। इस तरह के पेमेंट को सिस्टम में एरर कोड 176 लिखकर रिजेक्ट कर देगा।

👉 यह भी पढ़ें:

इन फास्टैग यूजर्स को देना होगा ज्यादा चार्ज

टोल पेमेंट को सरल बनाने और विवादों को कम करने के लिए चार्जबैक प्रक्रिया और कूलिंग अवधि के साथ-साथ लेनदेन अस्वीकार नियमों में भी बदलाव किए गए हैं। नई गाइडलाइंस के मुताबिक अगर वाहन के टोल रीडर से गुजरने के बाद टोल लेन-देन 15 मिनट से अधिक समय में किया जाता है, तो फास्टैग यूजर्स को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। इससे पहले यूजर्स टोलबूथ पर ही फास्टैग रिचार्ज करके आगे जा सकते थे. नए नियम के बाद अब यूजर्स को फास्टैग को पहले रिचार्ज करना होगा.

नए नियमों को जान लेना जरूरी

फास्टैग के नए नियमों को जानना जरूरी है, क्योंकि नहीं जानने पर आपको नुकसान हो सकता है। अगर आपका फास्टैग ब्लैकलिस्ट है, लेकिन आप इसे रीड होने से 60 मिनट के अंदर या फिर रीड होने के 10 मिनट में रिचार्ज करते हैं, तो आपको फायदा होगा। नॉमिनल चार्ज पर आपका पेमेंट हो जाएगा। नए नियम यूजर्स को अपने फास्टैग स्टेट्स में सुधार के लिए 70 मिनट की विंडो देता है। इसके अलावा अगर टोल के पास पहुंचने से पहले से ही फास्टैग ब्लैकलिस्टेड है, तो ऐसे में तुरंत रिचार्ज करने से भी टोल प्लाजा पर पेमेंट नहीं हो पाएगा और आपसे दोगुना टोल वसूला जाएगा। अगर आपका फास्टैग टोल क्रॉस करने से 60 मिनट पहले इनेक्टिव है और क्रॉस करने के 10 मिनट बाद तक निष्क्रिय रहता है तो आपका भुगतान कैंसल हो जाएगा। सिस्टम इसे एरर कोड 176 दिखाएगा। मतलब साफ है, फास्टैग एक्टिव रखें, नहीं तो वरना टोल पर परेशानी हो सकती है।

कूलिंग अवधि में बदलवा

टोल भुगतान को आसान बनाने और विवाद कम करने के लिए चार्जबैक प्रक्रिया और कूलिंग अवधि में भी बदलाव किए गए हैं। साथ ही लेनदेन अस्वीकार नियमों को भी अपडेट किया गया है। अगर टोल रीडर से गुजरने के 15 मिनट बाद तक भुगतान होता है, तो फास्टैग यूजर्स को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। ऐसे में जल्द से जल्द भुगतान करना जरूरी है। देरी से भुगतान करने पर ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है।

पहले से कर लें रिचार्ज

पहले यूजर्स टोल बूथ पर ही फास्टैग रिचार्ज कर सकते थे, लेकिन अब पहले से ही फास्टैग रिचार्ज कराना होगा। यात्रा शुरू करने से पहले ही फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस सुनिश्चित करें। समय पर फास्टैग रिचार्ज कराएं और किसी भी समस्या के लिए अपने बैंक या फास्टैग सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें।

फास्टैग से बढ़ रहा लेनदेन

एनपीसीआई के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में फास्टैग लेनदेन की संख्या 6 पर्सेंट बढ़कर 38.2 करोड़ हो गई, जो नवंबर में 35.9 करोड़ थी। फास्टैग लेनदेन का मूल्य भी 9 पर्सेंट बढ़कर 6,642 करोड़ रुपये हो गया, जो नवंबर में 6,070 करोड़ रुपये था। ये आंकड़े फास्टैग की बढ़ती पॉपुलैरिटी दिखाते हैं। सरकार का मानना है कि इन नए नियमों से फास्टैग सिस्टम और भी बेहतर होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।