नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2025 के लिए कप्तान घोषित कर दिया है। इसके साथ ही ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। रहाणे के नेतृत्व में केकेआर अब खिताब का बचाव करने मैदान में उतरेगी।
उल्लेखनीय है कि 2024 आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने टीम की कमान संभाली थी और 10 साल के इंतजार के बाद टीम को खिताब दिलाया था। श्रेयस इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे, ऐसे में केकेआर नए कप्तान के नेतृत्व में उतरेगी। वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने सर्वाधिक मूल्य देकर खरीदा था और वह आगामी सीजन में रहाणे के साथ मिलकर काम करेंगे। वेंकटेश लंबे समय से कोलकाता फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। गत चैंपियन केकेआर आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में होने वाले मैच से करेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत
- PBKS vs LSG IPL 2026: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब किंग्स की धमाकेदार जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
सभी के साथ मिलकर काम करेंगे
कप्तानी की घोषणा के बाद रहाणे ने कहा कि केकेआर की कप्तानी करना सम्मान की बात है जो आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। मेरे ख्याल से हमारी टीम संतुलित और शानदार है। मैं खिताब का बचाव करने की चुनौती के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। रहाणे दो साल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में बिताने में बाद केकेआर में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने टी20 खिलाड़ी के तौर पर खुद को साबित किया है। रहाणे ने 2022 सीजन में केकेआर के लिए सात मैच खेले और 133 रन बनाए। मुंबई के इस अनुभवी बल्लेबाज के पास आईपीएल में कप्तानी करने का भी अनुभव है।



