👉 यह भी पढ़ें:
- भारत में 49.5 करोड़ लोग पौष्टिक खाना खरीदने में असमर्थ! UN की रिपोर्ट ने खोली पोषण की बड़ी चुनौती, 8 साल में 32 करोड़ लोगों की स्थिति सुधरी
- India Test squad : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पहली बार सारांश जैन को मौका
- Make in India पर बड़ा फोकस: चीन समेत विदेशी आयात पर निर्भरता घटाने की तैयारी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा
- Doctors Safety in India: डोंबिवली में डॉक्टर्स पर हमले के बाद IMA ने जारी किया 100 हिंसक घटनाओं का डिजिटल ग्रिड, WHO के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
- Preity Zinta on Student Protest: जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन पर बोलीं प्रीति जिंटा, ‘कहीं कोई छात्रों के गुस्से का फायदा तो नहीं उठा रहा?’
- PM Modi Parliament Speech: मानसून सत्र के पहले दिन पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार होकर चल पड़ा है भारत’
0:00 left
नई दिल्ली। लगातार आठवीं बार फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना है। 147 देशों की इस रैंकिंग में भारत को 118वां स्थान मिला है, जबकि पाकिस्तान 109 वें स्थआन पर है। पिछले साल भारत 126वें स्थान पर था। इस बार थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन फिर भी पाकिस्तान आगे निकल गया।
वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार फिनलैंड के अलावा, डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन शीर्ष चार में बने हुए हैं। देशों की रैंकिंग उन जवाबों पर आधारित थी जो लोगों ने तब दिए जब उनसे उनके खुद के जीवन को रेट करने के लिए कहा गया। यह अध्ययन एनालिटिक्स फर्म गैलप और यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क के साथ साझेदारी में किया गया था।
गैलप के सीईओ जॉन क्लिफ्टन के अनुसार खुशी सिर्फ धन या विकास से जुड़ा नहीं है– यह विश्वास, संबंध और यह जानने के बारे में है कि लोग आपका साथ दे रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अगर हम मजबूत समुदाय और अर्थव्यवस्था चाहते हैं, तो हमें उस चीज में निवेश करना चाहिए जो वास्तव में मायने रखती है यानी एक–दूसरे में।
अमेरिका भी नीचे पहुंचा
इस रैंकिंग में अमेरिका अब तक के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है। टॉप 20 में यूरोपीय देशों का दबदबा है, लेकिन कुछ अपवाद भी हैं। हमास के साथ युद्ध के बावजूद, इस्राइल आठवें स्थान पर है। कोस्टा रिका और मेक्सिको पहली बार खुश देशों के शीर्ष 10 में शामिल हुए, ये क्रमशः छठे और 10वें स्थान पर हैं। अमेरिका इस रैंकिंग में अपने अब तक के सबसे निचले स्थान 24वें नंबर पर पहुंच गया है। इससे पहले 2012 में वह 11वें स्थान पर था।
अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश
अफगानिस्तान को दुनिया का सबसे दुखी देश बताया गया है। अफगानिस्तान (नंबर 147) के बाद सिएरा लियोन (नंबर 146), लेबनान (नंबर 145), मलावी (नंबर 144) और जिम्बाब्वे (नंबर 143) खुशहाली के मामले में सबसे निचले पांच देशों में शामिल हैं।
दुनिया के टॉप 20 खुशहाल देश
फिनलैंड, डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड, कोस्टा रिका, नॉर्वे, इज़राइल, लक्ज़मबर्ग, मेक्सिको,ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, स्विटजरलैंड, बेल्जियम, आयरलैंड, लिथुआनिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, स्लोवेनिया और चेक गणराज्य।



