इंदौर में मना बिहार दिवस, सीएम बोले- असंभव से असंभव काम करने वाला बिहार से आता है, रविशंकर प्रसाद ने भी किया संबोधित

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में भाजपा ने पहली बार शनिवार को बिहार स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इंदौर पहुंचे हैं। सीएम यादव ने कहा कि मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि असंभव से असंभव काम करने वाला बिहार से आता है।

सीएम यादव ने कहा कि जब विधर्मी यहां आए तो परमार वंश के शासकों ने देश-धर्म बचाने के लिए पूर्वोत्तर में शरण ली। उन्होंने बिहार में शरण ली। इसलिए भोजपुरी भाषा में हमारा भी योगदान है। ऐसे कई ऐतिहासिक प्रमाण मिलेंगे। हमारी चंबल नदी गंगा जी से मिलकर बिहार की तरफ यात्रा करती है। सोन नदी छत्तीसगढ़ होते हुए बिहार में प्रेम लुटाती है। जो जितना अच्छा होता है, उसके साथ चुनौतियां भी उतनी जुड़ती जाती है। हमारी तो एक खदान में हीरा है। आपके तो पूरे बिहार में हीरे ही हीरे भरे पड़े हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

इंदौर में बनेंगे छठ घाट

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने कहा कि यहां टीगरिया बादशाह और पिपल्याहाना तालाब पर 2 घाट बनना चाहिए। मैं घोषणा करता हूं कि इंदौर में छठ पूजा के लिए तीन तालाबों पर घाट बनाया जाएगा। मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार की सहभागिता रहेगी।

रविशंकर प्रसाद ने कहा- बिहार से प्यार करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम में उपस्थित बिहार के लोगों से कहा कि इंदौर में रहें, इंदौर में जमे और बिहार को प्यार करें। खूब अच्छा काम करिए और मध्यप्रदेश के विकास में सहयोगी बनिए। अच्छे नागरिक के रूप में काम करें। अपने परिवार को थोड़ा टाइट करिए। बिहार सही रास्ता पर रहना चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने इस अवसर पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में लालू जी को जेल भिजवाने वाला वकील भी मैं ही हूं। एक तरफ लालू जी गरीबी की बात करके आगे बढ़े। उन्होंने क्या क्या किया आप सबको को मालूम है। जेल गए तो पत्नी मुख्यमंत्री फिर बेटा उपमुख्यमंत्री।

बिहार की विधायक ने भी किया संबोधित

बिहार की विधायक गायत्री देवी ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए मध्यप्रदेश का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपकी भूमि ने बिहार के प्रवासी भाईयों और बहनों को कर्मभूमि दी। जावरा कंपाउंड स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिहार के लोगों ने शिरकत की है। कार्यक्रम में जय बिहार, जय पूर्वांचल के नारे भी लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।