फिर चर्चा में मध्यप्रदेश आईएएस नियाज खान, अब बोले- ब्राह्मण ही खत्म कर सकते हैं देश में नफरत का माहौल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। ब्राह्मण द ग्रेट नॉवेल लिखने वाले मध्यप्रदेश के आईएएस नियाज खान ने अपने ताजे बयान से फिर चर्चा में हैं। नियाज खान एक्स पर लिखा है-देश में हर तरफ नफरत का माहौल है, जिसे केवल ब्राह्मण ही ठीक कर सकते हैं। एक ब्राह्मण अकेला कई हजार के बराबर होता है। इतिहास भी ब्राह्मणों ने ही बदला था।

नियाज खान ने कहा कि ब्राह्मण देश के केंद्र बिंदु हैं और शक्तिशाली राष्ट्र के लिए नफरत खत्म होना जरूरी है। ब्राह्मणों को आगे आकर इसे खत्म करना चाहिए। ब्राह्मण समाज को अलग–थलग रखना देश के लिए अपार हानि का कारण बन सकता है। उन्होंने ब्राह्मणों को यहूदियों की तरह सुपर जीनियस बताते हुए कहा कि जैसे ही वह ब्राह्मणों का नाम लेते हैं, लोगों में नाराजगी देखने को मिलती है। नफरत के खिलाफ खान ने लिखा– सनातन धर्म प्रेम, उदारता और सदाचार पर आधारित है। जो नफरत फैला रहे हैं, वे सनातनी नहीं हो सकते। खान ने एक अन्य पोस्ट में हिंदू धर्म को प्रकृति के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने लिखा, कि चारों वेद प्रकृति पर केंद्रित हैं। हिंदू धर्म में सदियों से पेड़ों, नदियों और हरियाली को महत्व दिया गया है, जबकि अन्य धर्मों में इसका अभाव रहा है। धरती को विनाश से बचाने के लिए भारत पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा है। उन्होंने वैश्विक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आज दुनिया में पावर की होड़ लगी हुई है। अमेरिका और चीन लगातार अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में भारत को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। खान ने कहा कि समाज को नफरत फैलाने वालों का साथ नहीं देना चाहिए, बल्कि एकजुट होकर देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।