बजरंग दल के शौर्य संगम में बोले प्रज्ञानंद महाराज-आसुरी शक्तियों की सही जगह जहन्नुम में, मिलिंद परांडे ने हिंदू परिवारों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। बजरंग दल का विशाल शौर्य संगम कार्यक्रम आज इदौर के नेहरू स्टेडियम में हुआ। इसमें मालवा प्रांत के 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रज्ञानंद महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आसुरी ताकतों को पाकिस्तान, बांग्लादेश या अरब भेजने की आवश्यकता नहीं है, इनकी सही जगह जहन्नुम है और इन्हें समय पर वहीं भेजा जाएगा। उन्होंने वर्तमान सरकार को सनातनी सरकार बताया और कहा कि पहले की सरकारें मदरसे चलाने वाली थीं, जबकि अब देश में एक सही दिशा में काम हो रहा है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भारत में पिछले ढाई वर्षों में 13 लाख महिलाएं लापता हो चुकी हैं, जो एक गंभीर चुनौती है। उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि वे अपने सम्मान की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। परांडे ने बताया कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद हर साल हजारों कन्याओं की घर वापसी कराते हैं और अब इस कार्य को और तेज करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू परिवारों से कम से कम दो–तीन बच्चे पैदा करने की अपील भी की, ताकि भविष्य में जनसंख्या असंतुलन की समस्या से न जूझना पड़े।

👉 यह भी पढ़ें:

जाति भेद से ऊपर उठकर एकजुट हों

मिलिंद परांडे ने गौ रक्षा पर भी बात की और कहा कि देश में हजारों गोमाताओं की हत्या हो रही है, और इसे रोकना हर हिंदू का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल गोवंश की रक्षा करने वाला सबसे बड़ा संगठन है, लेकिन यह जिम्मेदारी केवल एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे हिंदू समाज की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू समाज से जाति–भेद से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने हिंदू समाज के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र और हिंसा का भी जिक्र किया और कहा कि हमें अपने पूर्वजों के पराक्रम को याद रखते हुए देशभक्ति और शौर्य का प्रदर्शन करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार जब्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा गया और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा भंडाफोड़ हुआ।

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी पड़ी भारी, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट ने दिए पेश होने के निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश। 17 नवंबर को सुनवाई है। जानिए पूरी खबर।

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स के 9 ही शेयर हरे निशान में रहे

28 अक्टूबर 2026 को आईटी स्टॉक्स में गिरावट के बीच सेंसेक्स के केवल 9 शेयर ही हरे निशान में बंद हुए। बाजार में आई कमजोरी और अन्य सेक्टरों का प्रदर्शन।

CJI सूर्यकांत ने चुनाव आयोग से पूछा: एड्रेस बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी?

चुनाव आयोग के फॉर्म-6 को लेकर CJI सूर्यकांत ने सवाल उठाए। पता बदलने पर फॉर्म-6 क्यों जरूरी है, इस पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

ICC टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी की रैंकिंग जारी, अभिषेक शर्मा बने नंबर-1

अभिषेक शर्मा ICC T20I बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 बन गए हैं। उनकी तूफानी पारी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊर्जा दी है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- EVM हो या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस हारी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि चाहे चुनाव ईवीएम हों या बैलेट पेपर, हर बार कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने MLC चुनावों में कांग्रेस की हार को लेकर भाजपा का निशाना साधा।

भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

बीजेपी ने मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। यह कदम पार्टी की रणनीति का अहम हिस्सा है।

एशियन पैरा गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज यादव ने की सुसाइड

एशियन पैरा गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज यादव की आत्महत्या की पुष्टि हो गई है। डोपिंग निलंबन से प्रभावित उनका मानसिक स्वास्थ्य हुआ था।

यशवंत वर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज का सवाल: नकदी में आग कैसे लगी, जांच में क्यों नहीं पता चला?

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज ने नकदी आग लगने की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जांच में आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी।

शाजापुर में बोमा पद्धति से ब्लैकबक का सफल रेस्क्यू, मोहन यादव ने किया निरीक्षण

शाजापुर में बोमा पद्धति से कृष्णमृगों का रेस्क्यू सफलतापूर्वक जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 अक्टूबर को अभियान का निरीक्षण किया।