इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने महाकाल का दर्शन कर सिंहस्थ मेला अधिकारी का ग्रहण किया प्रभार, कल ही जारी हुआ था आदेश

Date:

इंदौर। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आज उज्जैन में महाकाल का दर्शन कर सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार ग्रहण कर लिया। इस संबंध में शासन द्वारा कल ही आदेश जारी किए गए थे।

कलेक्टर आशीष सिंह सोमवार शाम उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचकर उन्होंने सर्वप्रथम श्री चिंतामण गणेश मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद श्री कालभैरव मंदिर, श्री हरसिद्धि मंदिर के भी दर्शन किए। श्री महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजन किया और संध्या आरती में शामिल हुए। इसके पश्चात इंदौर कलेक्टर सिंह ने सिंहस्थ मेला कार्यालय पहुंचकर मेला अधिकारी का प्रभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को शासन के नवीन आदेशानुसार सिंहस्थ मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रभार ग्रहण करने के बाद आशीष सिंह ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को समयावधि और गुणवत्तापूर्वक सम्पन्न कराना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने संभागायुक्त संजय गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद मेला अधिकारी सिंह ने सिंहस्थ के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related