हमास ने इजराइल के युद्ध विराम प्रस्ताव को ठुकराया, गाजा  में हालात बदतर

Date:

हमास ने इजराइल के युद्ध विराम प्रस्ताव को ठुकराया, गाजा में हालात बदतर

हमास ने इजराइल के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें गाजा में छह सप्ताह का युद्ध विराम लागू करने के बदले हथियार छोड़ने की शर्त रखी गई थी। एक वरिष्ठ फिलिस्तीनी अधिकारी के अनुसार, इस प्रस्ताव में युद्ध को पूरी तरह समाप्त करने की कोई स्पष्ट प्रतिबद्धता नहीं थी।

इजराइल ने गाजा पट्टी पर किया हवाई हमला, एक दिन में 62 लोगों को मार डाला |  Israeli attacks Gaza Hamas agree ceasefire and hostage deal

अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव में हमास की प्रमुख मांगों को नजरअंदाज किया गया था, जबकि इसके बदले में हमास की कैद में मौजूद आधे बंधकों की रिहाई की बात कही गई थी। यह प्रस्ताव ऐसे समय में सामने आया है जब गाजा में इजराइल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है।

हाल ही में गाजा के ख़ान यूनिस क्षेत्र में एक फ़ील्ड अस्पताल पर हुए इजराइली हवाई हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। इसराइली सेना का दावा है कि इस हमले में हमास का एक नेता मारा गया है।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने गाजा की मानवीय स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि गाजा में हालात युद्ध शुरू होने के बाद पिछले 18 महीनों में सबसे बदतर स्तर पर पहुँच चुके हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विधायकों के बाद सांसद भी छोड़ रहे ममता का साथ, सुखेंदु रॉय-काकोली घोष के नेतृत्व में कई सांसदों ने भूपेंद्र यादव के घर की...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी  में लगातार टूट हो रही है। पहले विधायकों ने आंख दिखाई, अब सांसद भी ममता का मोह त्यागने में लगे हैं।  सुखेंदु रॉय और काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के 10 से अधिक सांसदों ने सोमवार को शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात की है।