0:00 left
कर्नाटक में जाति जनगणना पर अंतिम फैसला 2 मई तक टला, वोक्कालिगा और लिंगायत आबादी को लेकर उठे सवाल
कर्नाटक कैबिनेट ने जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक सर्वेक्षण पर निर्णय लेने को फिलहाल टाल दिया है। इस मुद्दे पर अब अंतिम फैसला 2 मई को लिया जाएगा।
यह जनगणना रिपोर्ट राज्य की राजनीति में भारी हलचल का कारण बन गई है, क्योंकि रिपोर्ट में वोक्कालिगा और लिंगायत जैसी प्रमुख जातियों की जनसंख्या को काफी कम दिखाया गया है।
कैबिनेट बैठक में नहीं हो सका अंतिम निर्णय
गुरुवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई, लेकिन कई कारणों से कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक के बाद कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने बताया कि रिपोर्ट के सारांश मंत्रियों को सिर्फ चार-पांच दिन पहले ही दिए गए थे, जिससे उन्हें पूरी रिपोर्ट को समझने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।
![]()



