अपने बयानों से चर्चा में आए संभल के सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर, होली पर जुमे को लेकर दिया था बयान

Date:

लखनऊ। यूपी के संभल में हिंसा के बाद अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहे सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है। होली के अवसर पर उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है जबकि 52 बार आता है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से निकलें।

सीओ संभल अनुज चौधरी की क्लीन चिट निरस्त, उत्तर प्रदेश सरकार ने दिए दोबारा  जांच के आदेश - Sambhal CO Anuj Chaudharys Clean Chit Revoked UP Govt Orders  Reinvestigation

यूपी सरकार द्वारा जारी ताजा आदेश में अनुज चौधरी को संभल से हटाकर अब चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया गया है। चंदौसी संभल का ही एक दूसरा क्षेत्र है। इस तबादले के बाद अब संभल सर्किल की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक यानी एएसपी आलोक भाटी को सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि इसी साल मार्च में होली के समय संभल के सीओ अनुज चौधरी अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है। एक दूसरे बयान में उन्होंने कहा था कि होली के रंगों से असहज महसूस करने वालों को होली के दिन अपने घर में ही रहना चाहिए। इस बार होली शुक्रवार को पड़ी है, इसी दिन जुमे की नमाज भी होती है। उन्होंने सभी इस खास मौके पर सभी से सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने और कानूनव्यवस्था का पालन करने की बात कही थी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।