बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, जयकारों से गूंज उठा धाम
बद्रीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह छह बजे रवि पुष्य योग में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “जय बदरी विशाल” के जयकारों से गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल अत्यंत भावुक और भक्तिमय हो गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुले, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सागर
- आस्था का अद्भुत पर्व: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, गूंज उठा ‘हर-हर महादेव’
- भाई दूज पर केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, छह माह ऊखीमठ में होगी पूजा
- 54 साल बाद खुला वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर का तहखाना, कोर्ट की निगरानी में हुई कार्रवाई

बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही यहां छह माह से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर प्रांगण में लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बदरीनाथ पहुंचे और भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी मंदिर में दर्शन किए।
इस मौके पर बद्रीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया। मंदिर परिसर में मांगलिक स्वर लहरियों की मधुर ध्वनि के साथ यह ऐतिहासिक क्षण और भी दिव्य बन गया।


