नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया दी है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो मन में था वह सामने आ गया। भाजपा यह पहले से ही करती आ रही है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जिस पार्टी के प्रवक्त ही मुसलमान होते हों, चुन चुन कर मुसलमान प्रवक्त रखती रही हो, वो मुसलमानों के प्रति ऐसी धारणा रखती है। इसका मतलब है कि उसके मन में कुछ और है, दिखाती कुछ और है। प्रकट हो गया। मुकदमा हुआ है, यह ठीक है, लेकिन सजा कहां होती है। जब हमारी सेना ने किसी को पद और दायित्व दिया है तो कुछ सोचकर ही दिया होगा। आप उसके विरुद्ध ऐसी टिप्पणी कह रहे हैं। इस पार्टी का यह नियम हो गया है, प्रशंसा भी करेगी और निंदा भी। यह इनकी राजनीति है। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि पाकिस्तान के कई प्रांतों में सेना अलग से गठित हो गई थी और वो पाकिस्तान की सेना के खिलाफ ही खड़ी हो गई थी। ऐसे मौके बार–बार नहीं मिलते। पूरा देश चाह रहा था कि हम पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करें और ऐसी कार्रवाई जिसे पाक न भुला सके। इतने अच्छे मौके को छोड़ दिया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- वन-ऑन-वन बहस के बाद मोदी नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री
- भोपाल में आज दिखा इंदौर भाजपा के ‘पंच’ का दम, नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई नेताओं से की मुलाकात
- BJP ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली-ईद बयान पर किया पलटवार, गौरव भाटिया का हमला
- ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक रैली में चुनाव आयोग और बीजेपी पर लगाया लोकतंत्र लूटने का आरोप
- मेघालय में बड़ा राजनीतिक संकट: UDP के 11 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, 8 भाजपा में शामिल



