क्या फिर वापस आ रहा है कोरोना, हांगकांग और सिंगापुर में लगातार बढ़ रहे हैं केस, मौतें भी हुई हैं

Date:

नई दिल्ली। क्या कोरोना वायरस की फिर वापसी हो रही है। एशिया के कई देशों में इसकी वापसी के संकेत मिल रहे हैं। हांगकांग और सिंगापुर में कोरोना-19 के कई नए मामलों ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हांगकांग में इस वायरस से संक्रमण की दर काफी ज्यादा है, जबकि सिंगापुर में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

टर फॉर हेल्थ प्रोटेक्शन में क्मयुनिकेबल डिजीज ब्रांच के चीफ अल्बर्ट का कहना है कि हांगकांग में कोरोना वायरस की एक्टिविटी अब काफी उच्च स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सैंपल में कोविड-19 पॉजिटिव आने का प्रतिशत एक साल के हाई लेवल पर पहुंच गया है। यहां न केवल कोरोना के मामले रहे हैं, बल्कि इससे मौतें भी हो रही हैं। बताया जाता है कि 3 मई वाले वीकेंड में कोरोना वायरस से हांगकांग में 31 मौतें हुईं। कोविड से संबंधित डॉक्टरों के पास जाने वालों और अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। हॉन्ग कॉन्ग के गायक ईसन चैन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

सिंगापुर में भी अलर्ट जारी

कोरोना सिंगापुर में भी अपना पैर पसार रहा है। इसको लेकर सिंगापुर में अलर्ट जारी किया गया है। इस महीने वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने करीब एक साल में संक्रमण के आंकड़ों पर पहली बार अपडेट जारी किया है। इसमें यह खुलासा हुआ है कि 3 मई को खत्म वीकेंड में अनुमानित कोरोना के मामलों में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते 14,200 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। रोजाना अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में भी करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related