हांगकांग एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा, दो की मौत
हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- हांगकांग में जिमी लाई को 20 साल की सजा : हीरो या गद्दार?
- हांगकांग में दिल दहला देने वाली त्रासदी में 94 की मौत, सैकड़ों लापता
- हांगकांग में भयावह अग्निकांड: मौत का आंकड़ा 44 पार, 300 लोग लापता
- क्या फिर वापस आ रहा है कोरोना, हांगकांग और सिंगापुर में लगातार बढ़ रहे हैं केस, मौतें भी हुई हैं
- हांगकांग: लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन में शामिल होने पर एक्टर ग्रेगरी वॉन्ग को जेल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक दोनों जमीन पर काम करने वाले स्टाफ सदस्य थे। विमान के उनके वाहन से टकराने के बाद वाहन समुद्र में गिर गया, और विमान भी फिसलकर समुद्र में जा पहुंचा।
विमान में मौजूद चारों क्रू मेंबर जीवित बच गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा सोमवार सुबह स्थानीय समयानुसार 3:40 बजे हुआ। एमिरेट्स की फ़्लाइट ईके9788, जो दुबई से हांगकांग आ रही थी, तुर्की की कार्गो एयरलाइन एयर एसीटी का बोइंग 747-481 विमान था।



