असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का गंभीर आरोप: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार के वेतन पर काम करती थीं
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा ने माना है कि एलिजाबेथ पाकिस्तान सरकार के वेतन पर काम करती थीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- संसद में लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में बोले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई- राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया जाता है
- हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर गौरव गोगोई ने कहा-असम के सीएम कर रहे सारी हदें पार
- असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, कहा-कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से सीधे संबंध, एसआईटी की रिपोर्ट का दिया हवाला
- दिग्विजय सिंह ने कर दी संघ की तारीफ तो भड़के कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, संघ की अलकायदा से कर दी तुलना

सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कल कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने एक चौंकाने वाली बात कबूली — उन्होंने माना कि सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी वास्तव में पाकिस्तान सरकार के वेतन पर कार्यरत थीं। यदि यह सही है, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत गंभीर और चिंताजनक मामला है।”
मुख्यमंत्री सरमा ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए कहा एक शत्रु विदेशी राज्य से जुड़े व्यक्ति की निरंतर उपस्थिति भारत की संस्थागत अखंडता के लिए एक अस्वीकार्य खतरा है। पहले हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन अब जब यह सामने आया है, तो इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।”
सरमा ने आगे कहा कि इस पूरे प्रकरण में रिपुन बोरा का बयान दर्ज किया जाएगा और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता


