मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर: इजराइल–हिजबुल्लाह के बीच सीधा टकराव
इजराइली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि वह हिजबुल्लाह की ओर से किए गए प्रोजेक्टाइल फायर के जवाब में लेबनान के भीतर ठिकानों पर हमला कर रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- US-Iran War: अमेरिका-ईरान जंग हुई और खतरनाक, 5 घंटे की एयर स्ट्राइक के बाद भड़का Middle East Crisis, Crude Oil Price में बड़ा उछाल
- Saudi Arabia vs Houthi: सऊदी एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमला, Middle East में बढ़ा युद्ध का खतरा
- US vs Iran: होर्मुज़ स्ट्रेट हमले के बाद अमेरिका का बड़ा एयर स्ट्राइक, बढ़ा मिडिल ईस्ट तनाव
- PM Modi-Iran President Call: पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति की अहम बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट और शांति पर बड़ा संदेश
- Iran-US Tension: ओमान के नए Oil Tanker Route से मचा बवाल, मिसाइल हमले से बढ़ा तनाव; ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
- Iran-US Deal पर सुप्रीम लीडर का पहला बड़ा बयान! ‘मेरी राय अलग थी, फिर भी मंजूरी दी’—क्या ईरान में शुरू होने वाला है नया राजनीतिक अध्याय?
इस बीच हिजबुल्लाह ने भी पुष्टि की है कि उसने लेबनान से इजराइल की ओर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। संगठन का दावा है कि यह कार्रवाई ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या के बदले में की गई है।
इजराइली रक्षा बल के अनुसार, दागे गए प्रोजेक्टाइल इजराइल के खुले इलाक़ों में गिरे, जिससे किसी बड़े नुकसान की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि हिजबुल्लाह एक शिया मुस्लिम राजनीतिक और सैन्य संगठन है, जिसे ईरान का मजबूत समर्थन प्राप्त है। यह संगठन इजराइल के अस्तित्व के अधिकार का विरोध करता है और लंबे समय से लेबनान–इजराइल सीमा पर तनाव का प्रमुख कारण रहा है।



