एमपी के आईएएस नियाज खान का एक और विवादित पोस्ट, एक्स पर लिखा-भारत को अरब नहीं बनने देंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के आईएएस नियाज खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा विवादों में रहते हैं। 17 जून यानी आज सुबह उन्होंने अरब को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। इससे पहले हाल ही में बकरीद से पहले उन्होंने पशुओं के वध को लेकर एक्स पर लिखा था, जो काफी विवादों में रहा था।

एमपी के आईएएस नियाज खान का एक और विवादित पोस्ट, एक्स पर लिखा-भारत को अरब नहीं बनने देंगे

👉 यह भी पढ़ें:

वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के उप सचिव नियाज खान ने अपने ताजा पोस्ट में लिखा है-अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है यहां के मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। भारत को अरब नहीं बनने दिया जाएगा। यहां की संस्कृति का सभी मुस्लिम भाई सम्मान करना सीखें। आज के पोस्ट में उन्होंने लिखा-भौतिक सुख और विलासिता में डूबे अरबी हमारे नहीं हैं। यहां के हिंदू हमारे हैं क्योंकि हम सब यहीं से निकले हैं। अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है। यहां के मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। एक अन्य ट्वीट में खान ने लिखा है कि इस्लाम अरब के लोगों ने फैलाया और परिणाम भारत के तीन हिस्से हो गए। भविष्य में अरब संस्कृति को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। अभी भी कहीं–कहीं अरब का लिबास, एक लंबा कपड़ा और सर पर रिंग लगा कपड़ा देखने को मिलता है। ऐसे लोग जो सुखभोगी अरब के कपड़े पहनते हैं वे बंद कर दें भारत के लिए।

इसके पहले के कई पोस्ट विवादों में रहे

नियाज खान के इसके पहले के कई पोस्ट विवादों में रहे हैं। 15 जून को उन्होंने एक्स पर लिखा था- कई बार लोग अपनी विचारधारा छिपा कर रखते हैं। दिखाते कुछ और हैं होते कुछ और हैं पर देर सबेर सत्य सबके सामने आ जाता है। इसी दिन एक अन्य ट्वीट में लिखा कि पश्चिमी देश जिन्होंने एशियाई, अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी काले या अश्वेत देशों को गुलाम बनाया, वे आज भी पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे हैं। काले या अश्वेत देश एक दूसरे के खिलाफ निरंतर संघर्ष में हैं और पश्चिम इसका आनंद ले रहा है। श्वेत नस्ल भरोसेमंद नहीं है। बकरीद से पहल विश्व पर्यावरण दिवस पर नियाज खान ने पशुओं के खून बहाने को अनुचित बताया है। उन्होंने लिखा था- पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था- यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप, जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल सेंट्रल जेल में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पुलिस ने जेलर मग्नू सिंह मरावी पर एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

रविशंकर प्रसाद ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- 2024 का चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका दें इस्तीफा

रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा हमला बोला। उन्होंने पूछा- अगर चुनाव फर्जी था तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें।

जम्मू में राजनाथ सिंह ने कहा- मोदी कहीं नहीं जाएंगे, कांग्रेस को बोरिया-बिस्तर समेटना होगा

जम्मू में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे।

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने परिसीमन बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने मौजूदा 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास धमाका, 7 बच्चों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान के कुनार स्कूल विस्फोट में 7 बच्चों की मौत और 97 घायल। धमाका शगई मिडिल स्कूल के पास खनन विस्फोटकों के डिपो में हुआ।

मुंबई घाटकोपर रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में 60 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

घाटकोपर रेलवे स्टेशन टॉयलेट में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से असल्फा से गिरफ्तार किया।

परिसीमन बिल पास होने पर यूपी की विधानसभा सीटें होंगी अधिकतम 650, अमित शाह ने दी जानकारी

परिसीमन बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटें 650 तक बढ़ सकती हैं। अमित शाह ने बताया, यह संशोधन महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी है।

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।

मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर, 6 की मौत

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर में चार की मौत, कई घायल। लदावली गांव में हादसा।