महापौर परिषद को समय सीमा में बांधने पर भड़कीं भोपाल की महापौर मालती राय, एसीएस संजय शुक्ला को पत्र लिखकर फाइलों में देरी के लिए अफसरों को ठहराया जिम्मेदार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। सरकारी कामकाज के दौरान जनप्रतिनिधियों और अफसरों के बीच तनातनी चलती रहती है। ताजा विवाद भोपाल की महापौर मालती राय और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) संजय शुक्ला के बीच का है। विभाग ने महापौर परिषद को फाइलें मंजूर करने के लिए समय सीमा में बांधने की कोशिश की, तो मालती राय ने एसीएस शुक्ला को पत्र लिखकर कहा कि देरी का कारण जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि अफसर हैं।

महापौर राय ने बताया कि मेयर इन कौंसिल के लिए आदेश निकाला गया है कि 10 दिन की समय सीमा में फाइल का निराकरण करना रहेगा। इस पर प्रदेश के सभी महापौरों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसी के लिए अपर मुख्य सचिव को यह पत्र लिखा है। महापौर राय ने लेटर में लिखा कि प्रदेश के सभी महापौर और अध्यक्ष चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं। सभी महापौर अपने पदीय दायित्वों के निर्वाहन के लिए सचेत हैं और नगर पालिका निगम अधिनियम-1956 एवं इसके तहत बनाए गए सभी नियमों का ज्ञान रखते हैं। महापौर या एमआईसी को प्राप्त प्रकरणों का निराकरण यथासंभव शीघ्र और समय-सीमा में हो, इससे भी अवगत है। निकाय हित में एवं जनहित में प्रत्येक प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण का ध्यान रखा जाता है।

महापौर ने अधिकारियों को ठहराया दोषी

महपौर ने पत्र में लिखा कि संचालनालय के 28 मई-25 को लिखे गए पत्र से ऐसा प्रतीत होता है कि संभवतः प्रकरण के निराकरण में विलंब के लिए महापौर या एमआईसी ही दोषी है। यह संज्ञान में लाना चाहेंगे कि नगर विकास हित, जनहित में जिन कार्यों के लिए कमिश्नर एवं उनके अधिकारियों को कहा जाता है, उसमें अनावश्यक विलंब किया जाता है। महापौर परिषद द्वारा पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब किया जाता है। बिना किसी ठोस आधार के महापौर या एमआईसी को प्रकरण के निराकरण में विलंब के लिए दोषी ठहराना चुने हुए जनप्रतिनिधियों की गरिमा के विरुद्ध है। किसी भी स्थिति में इसे उचित नहीं कहा जा सकता। इस विषय में प्रदेश के सभी महापौर में नाराजगी है।

मालती राय ने कहा- अधिकारियों को दें निर्देश

महापौर राय ने सुझाव दिया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सभी कमिश्नर एवं अधिकारियों को प्रकरण का निराकरण एक निश्चित समयावधि में करने के लिए निर्देश दें। नगर निगमों में यह कार्यप्रणाली विकसित की जाए कि निकाय के सभी विभागों की फाइलों का मूवमेंट ऑनलाइन दर्शित हो कि किस अधिकारी के पास कौन सी नस्ती कितने दिन से लंबित है। या कितने दिन में निराकरण कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।