अमेरिका का ऑपरेशन मिडनाइट हैमर, ईरान पर बरसाए बंकर बस्टर बम, 25 मिनट में 3 परमाणु ठिकाने तबाह

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के जरिए ईरान के तीन परमाणु ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फाहान को निशाना बनाया है। अमेरिकी वायुसेना ने 25 मिनट में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। अमेरिका ने 7 B-2 बॉम्बर्स से ईरान पर 12 भारी बम गिराए। इस मिशन में अमेरिका के 125 के करीब फाइटर जेट भी शामिल थे।

अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि स्टील्थ B-2 बॉम्बर्स ने ईरान के फोर्डो और नतांज परमाणु ठिकानों पर 30000 पाउंड के बंकर बस्टर बम गिराए। इस्फाहान पर टोमाहॉक क्रूज मिसाइल से भी हमला किया गया। अमेरिका ने इस ऑपरेशन में 14 बंकर–बस्टर बम, 24 से अधिक टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल किया।

जनरल डैन केन ने बताया कि B-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ने मिजूरी स्थित एयरबेस से उड़ान भरी। यह पूरा ऑपरेशन 18 घंटे का था, जिसमें कम्युनिकेशन का इस्तेमाल बहुत कम किया गया था ताकि ईरान को हमारी कार्रवाई की भनक तक न लगे। इस ऑपरेशन को ईरान के परमाणु हथियारों के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह से नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया था। यह बहुत की गोपनीय मिशन था और वाशिंगटन में बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी थी।

25 मिनट में तीनों परमाणु ठिकाने तबाह

जनरल डैन केन ने बताया कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी बमबारी का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन करना नहीं है। ईरानी सैनिकों या लोगों को निशाना नहीं बनाया गया। अमेरिका ने भारतीय समयानुसार रविवार (22 जून 2025) की सुबह 4:10 बजे ईरान पर हमले शुरू किए और 4:35 तक ईरानी हवाई क्षेत्र से बाहर निकल गए। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जो प्लानिंग की थी वो साहसिक और शानदार था. दुनिया ने अमेरिका की ताकत को देखा। जब राष्ट्रपति ट्रंप बोलते हैं तो दुनिया को सुननी चाहिए। धरती पर कोई दूसरा देश इस ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकता था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

केंद्र ने जाकिर नाइक के IRF पर 5 साल के लिए प्रतिबंध बढ़ाया, कट्टरपंथ उकसाने का आरोप

केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल का प्रतिबंध बढ़ाया है। गृह मंत्रालय ने कट्टरपंथ उकसाने का आरोप लगाया है।

इंदौर की ‘चौकड़ी’ को देखते ही सीएम ने कहा-इंदौर में बहुत अच्छे से मनी दीपावली, बहुत-बहुत बधाई…अब ‘राज’ ढूंढ रहे लोग

इंदौर भाजपा में नई चौकड़ी ने गुटबंदी को तोड़कर राजनीतिक बदलाव की शुरुआत की है। इस समूह को सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का समर्थन मिला है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले- वन-ऑन-वन बहस के बाद मोदी नहीं रहेंगे प्रधानमंत्री

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वन-ऑन-वन बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा, इस बहस के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। संसद में बोलने से रोकने का आरोप भी लगाया।

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रॉला सर्विस लेन में घुसा, 2 की मौत, कई घायल

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रॉला सर्विस लेन में घुसा हादसा, 2 की मौत और कई घायल हुए। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर चालक की तलाश शुरू की है।

Sea Vigil-26: नौसेना 9 दिन तक देश की तटरेखा की सुरक्षा करेगी जांच

सी विजिल-26 अभ्यास नौसेना के नेतृत्व में देश की तटरेखा की सुरक्षा के लिए 9 दिनों तक जारी रहेगा। इसमें तटीय सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय समुदाय शामिल हैं।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जनवरी 2027 में देगा पहला तेजस MK1A जेट

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जनवरी 2027 में तेजस MK1A की पहली डिलीवरी करेगा। यह विमान एयरो इंडिया 2027 से पहले वायुसेना को सौंपा जाएगा।

भोपाल में 40 दिन में 9 हत्याएं, रिटायर्ड IAS की हत्या के बाद बढ़ा अपराध

भोपाल में 40 दिन में 9 हत्याएं हुईं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। रिटायर्ड IAS की हत्या ने अपराध को बढ़ावा दिया है।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 140 बीघा जंगल की जमीन से अतिक्रमण हटाया

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 140 बीघा जंगल की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। वन विभाग ने अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन से हटाकर जमीन मुक्त कराई।

इंदौर में SIR के बाद 164 मतदाताओं के पते गायब, चुनाव प्रक्रिया पर सवाल

इंदौर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद 164 मतदाताओं के पते गायब पाए गए हैं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं।

इंदौर बना प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर, रात का पारा गिरकर 11.1 डिग्री पहुंचा

इंदौर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान गिरकर 11.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जो प्रदेश में दूसरा सबसे कम है।