‘संविधान हत्या दिवस’ पर इंदौर में बोले सीएम मोहन यादव-लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान था आपातकाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आपातकाल लागू होने की 50 वीं वर्षगांठ को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आपातकाल विभीषिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा कि आपातकाल देश के लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान था। आज से 50 वर्ष पूर्व 25 जून 1975 को जिन लोगों ने देश में आपात काल लागू किया था, वे ही इस कलंक के लिए जिम्मेदार हैं। वे कभी भी इस कलंक से मुक्त नहीं हो सकते।

सीएम यादव ने कहा कि आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई, देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई थी। आपातकाल के दौरान न्यायालयों के फैसलों को पलट दिया गया। लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उस दौर में हजारों निरपराध लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया है। आपातकाल में लोगों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को याद किया।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा-आजादी की दूसरी लड़ाई थी

राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल के विरुद्ध लड़ाई देश की आजादी की दूसरी लड़ाई थी। आपातकाल के दौरान किसी की भी संपत्ति जब्त की जा सकती थी। लोकसभा का कार्यकाल बढ़ाकर 6 वर्ष कर दिया गया था तथा संसद की बैठक के लिए कोरम की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। आपातकाल में विधायिका, कार्यपालिका और न्याय पालिका के साथ साथ मीडिया पर भी नियंत्रण किया गया था। उन्होंने कहा देश में वास्तविक लोकतंत्र आपातकाल की समाप्ति के बाद ही लागू हुआ है। त्रिवेदी ने कहा कि देश में वैचारिक स्वतंत्रता पाने की लड़ाई आज भी जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हमें आत्म गौरव का आभास होने लगा है। त्रिवेदी ने कहा कि लोकतंत्र हमारे देश में 1947 से नहीं बल्कि हजारों वर्ष पूर्व से लागू रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र तो है ही, साथ ही लोकतंत्र की जननी भी है।

राहुल गांधी कांग्रेस में आपातकाल लाए

कार्यक्रम से पहले मीडिया से चर्चा मे राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने देश के लोकतंत्र की हत्या की थी, जिसे नई पीढ़ी को भूलना नहीं चाहिए। हम इसी दुखद और कलंकित अध्याय का स्मरण करने यहां उपस्थित हुए हैं। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी देश के लिए इमरजेंसी लेकर आई थीं, राहुल गांधी कांग्रेस के लिए इमरजेंसी लेकर आए हैं। कांग्रेस में नेताओं के हाल यह हैं कि अगर कोई वहा सच बोलता है तो उस नेता को वहां नोटिस नहीं दिया जाता है इसे पार्टी से निष्कासित की कर दिया जाता है।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मणिपुर में BJP को बड़ा झटका, 93 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा

मणिपुर के इम्फाल ईस्ट जिले में 93 बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर मंडल इकाई को भंग कर दिया। मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, दोनों आवेदन खारिज

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में विधि अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर चयन प्रक्रिया पर रोक लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

850 सीटें हुईं तो खत्म होगा लोकतंत्र, स्टालिन से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 850 लोकसभा सीटें होने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।

सलमान खान ने रिलीज किया ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘रंग केसरी’

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि का नया देशभक्ति एंथम रंग केसरी गाना आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। सुखविंदर सिंह और मीत ब्रोस के इस गाने में सेना के शौर्य को दिखाया गया है।

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह

पीएम मोदी ने भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह में विपक्ष को 'नाराज फूफा' कहा और भूपेन दा के गीत सुनने की सलाह दी।

मोदी सरकार को परिसीमन बिल पर 3 दिन में 6 दलों का समर्थन, 38 सांसद जुड़े

परिसीमन बिल पर 6 दलों का समर्थन मिलने से सरकार के पक्ष में 38 सांसद जुड़े। संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर 2026 से शुरू होगा।

कांग्रेस को झटका: स्टालिन ने डिलिमिटेशन बिल के विरोध से किया इनकार

परिसीमन बिल पर स्टालिन के समर्थन से कांग्रेस को बड़ा झटका, चेन्नई में 'INDIA' नेताओं की अपील भी बेअसर रही।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

मोहम्मद शमी की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीति में उनकी एंट्री और अमरोहा से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

उद्धव ठाकरे ने परिसीमन बिल पर कहा-यह भाजपा की तैयार की गई स्क्रिप्ट है

परिसीमन विधेयक पर विरोध में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर तंज कसा। शिवसेना (यूबीटी) ने सांसदों को व्हिप जारी किया और सहयोगी दलों से पुनर्विचार की अपील की।

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, TMC की 20 बागी सांसदों को वोटिंग से रोका जाए

हिंदी फोकस की मांग के तहत तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर 20 बागी सांसदों को मतदान से रोकने की मांग की है।