बवाल मचने के बाद डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह ने बदला अपना आदेश, पत्रकारों के प्रवेश पर लगाई थी रोक

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। अक्सर विवादों में रहने वाली डिंडेरी कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह ने 30 जून को एक आदेश निकालकर कलेक्टर परिसर में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। उनके इस आदेश का पत्रकारों ने जमकर विरोध किया। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब आलोचना हो रही थी। इसके बाद कलेक्टर ने एक जुलाई सुबह इस आदेश में संशोधन कर पत्रकारों पर प्रतिबंध वाली बात हटा दी है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर साहिबा ने 30 जून को जारी अपने आदेश में कहा है कि बिना अनुमति कार्यालय में पत्रकारों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पत्रकार न तो आ सकेंगे और न ही किसी व्यक्ति का कलेक्टर परिसर में साक्षात्कार कर सकेंगे। बताया जाता है कि आजतक मध्यप्रदेश के किसी भी कलेक्टर ने इस तरह का आदेश जारी नहीं किया है। इस आदेश पर जमकर विवाद हुआ। पत्रकार संगठनों के साथ ही आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर इस आदेश को लेकर आपत्ति ली। इसके बाद कलेक्टर नेहा ने एक जुलाई को एक नया आदेश निकालकर पत्रकारों पर प्रतिबंध वाली बात हटा दी है। बाकी आदेश ज्यों का त्यों रखा गया है।

dindori order

14 साल बाद मिली है कुर्सी

वर्ष 2011 बैच की आईएएस नेहा मारव्या सिंह को प्रदेश सरकार ने 14 साल कलेक्टर की कुर्सी तक पहुंचने नहीं दिया था, जबकि वर्ष 2015 बैच के अफसरों क भी कलेक्टर बनाया जाने लगा था। शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने भी उन पर तरस नहीं खाया, लेकिन मोहन सरकार को उन पर दया आ गई। यह दया तब आई जब आईएएस सर्विस मीट के पहले दिन आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के ग्रुप में नेहा ने अपना दर्द लिखकर जाहिर किया था। इसके बाद मोहन सरकार ने मेहरबानी कर दी और 14 साल बाद जनवरी 2025 में उन्हें डिंडोरी का कलेक्टर बना दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में शुरू हुआ प्लास्ट पैक-2026, 8 राज्यों के 450+ उद्योगी जुड़ेंगे

प्लास्ट पैक-2026 इंदौर में शुरू, आठ राज्यों की 450 से अधिक कंपनियों की भागीदारी। 500+ स्टॉल और नवीन तकनीकों का प्रदर्शन।

सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार हुई इंदौर-खंडवा फोरलेन, उज्जैन-ओंकारेश्वर सफर दो घंटे में

इंदौर-खंडवा फोरलेन से उज्जैन-ओंकारेश्वर की दूरी दो घंटे में तय होगी। सिंहस्थ 2028 से पहले तैयार कॉरिडोर पर 1,500 करोड़ रुपये खर्च हुए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संविधान दिवस पर कहा- समय पर न्याय ही सच्चा न्याय, लंबित मुकदमों से चुनौतियां

संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश- समय पर न्याय जरूरी, लंबित मुकदमे न्याय व्यवस्था की बड़ी चुनौती। मुफ्त कानूनी सहायता पर भी जोर।

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का किया प्रस्ताव, राज्यसभा-लोकसभा की तिथियां तय

सरकार ने संसद का एक दिन का सत्र बुलाने का प्रस्ताव किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी।

प्राथमिक शिक्षक भर्ती चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी छूट, आवेदन की अंतिम तिथि तक सारी योग्यता जरूरी

प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा में अंतिम वर्ष के अभ्यर्थियों को छूट नहीं मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि तक सभी योग्यता पूरी होना अनिवार्य है।

संविधान गौरव दिवस पर अमित शाह ने कहा- संविधान केवल किताब नहीं, भावना है

संविधान गौरव दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं, यह देश की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का प्रतीक है।

पन्ना के मनकी बीट जंगल में बाघिन का शव मिला, गले में क्लच वायर का फंदा

पन्ना टाइगर रिजर्व के पास मनकी बीट के जंगल में वयस्क बाघिन का शव मिला। गले में क्लच वायर का फंदा कसा था, शिकार की आशंका जताई गई।

यूपी चुनाव: जनसत्ता दल ने तीन प्रत्याशियों की सूची घोषित, राजा भैया कुंडा से लड़ेंगे

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशी सूची जारी की। राजा भैया कुंडा से, विनोद सरोज बाबागंज और कुलदीप पटेल विश्वनाथगंज से चुनाव लड़ेंगे।

सेंसेक्स 390 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,880 के पार, बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद

सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 26 नवंबर को बंद हुए। आईटी शेयरों की मजबूती से सेंसेक्स 390 अंक और निफ्टी 25,880 के पार पहुंचा।

27 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया की भिड़ंत

हिंदी बॉक्स ऑफिस क्लैश में 27 नवंबर को गनमास्टर G9 और ये प्रेम मोल लिया रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के बजट, कलेक्शन और कास्ट पर नजर।