एजबेस्टन टेस्ट में चमके शुभमन गिल, विराट कोहली ने की तारीफ: “स्टार बॉय, आप इतिहास रच रहे हैं”
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए चार पारियों में तीसरा शतक जड़ दिया है। उन्होंने पहली पारी में 269 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और दूसरी पारी में भी 161 रन बनाए। उनके इस दमदार प्रदर्शन की तारीफ खुद विराट कोहली ने भी की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ICC ODI Rankings : शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज, डैरेल मिचेल को पीछे छोड़ा
- IND vs ENG 1st ODI: शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का धमाका, भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- भारत तीसरी बार बना टी-20 विश्व कप विजेता, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टीम की जमकर सराहना की
- विराट कोहली फिर बने आईसीसी वनडे रैंकिंग के नंबर वन बल्लेबाज, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर पहुंचे
- रांची में विराट कोहली ने शतक मार तोड़े कई रिकॉर्ड, किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर से आगे निकले
चौथे दिन, गिल के दूसरे शतक की मदद से भारत ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 427 रन बनाकर घोषित कर दी और इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लगभग असंभव लक्ष्य दिया। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम 72 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इनमें दो विकेट आकाश दीप और एक विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया।
‘प्रिंस’ के नाम से मशहूर शुभमन गिल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। उनकी इस असाधारण बल्लेबाजी से प्रभावित होकर क्रिकेट के किंग विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में गिल की तारीफ करते हुए लिखा:
“क्या खूब खेला है स्टार बॉय। आप फिर से इतिहास लिख रहे हैं। यहां से सिर्फ आप ऊपर की तरफ जाएंगे और आगे बढ़ेंगे। आप इस सब के हकदार हैं।”
गिल की ये लय और आत्मविश्वास न सिर्फ भारत के लिए जीत की उम्मीदें जगा रहा है, बल्कि उन्हें आने वाले वर्षों का क्रिकेट सुपरस्टार भी साबित कर रहा है।



