मणिपुर में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच उग्रवादी गिरफ्तार

Date:

मणिपुर में उग्रवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पांच उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षाबलों को उग्रवाद के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बताया कि राज्य के तीन अलग-अलग जिलों से पांच प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर में बड़ी कार्रवाई: पांच उग्रवादी गिरफ्तार - दिल्ली अप टू डेट - Delhi  Up To Date

शनिवार को इम्फाल ईस्ट जिले के लाइखोंग इलाके से कांगलेई याओल कन्ना लुप (KYKL) के दो सक्रिय कैडरों को पकड़ा गया। वहीं, शुक्रवार को बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलोबी से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी का एक सदस्य और इम्फाल ईस्ट के कोंगपाल क्षेत्र से इसी संगठन का एक अन्य सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थौबल जिले के वांगजिंग बाजार से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) का एक सदस्य भी हिरासत में लिया गया है।

इन सभी गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और अन्य संभावित नेटवर्क्स की पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस कार्रवाई को राज्य में शांति बहाल करने की दिशा में अहम कदम मान रही हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर में भिड़ंत हो गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ओर से वार-पलटवार चल रहे हैं। रामचंद्र गुहा ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी की योग्यता पर सवाल उठाया था, जिसका शशि थरूर ने जवाब दिया था। गुहा ने अब शशि थरूर पर पलटवार किया है।