इंदौर की सफाई के सारे किरदार जीरो, मंत्रीजी ने खुद को बना लिया हीरो

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लगातार आठवीं बार इंदौर पूरे देश में सफाई में नबर वन आया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई शहरों को भी अवॉर्ड मिला है। इंदौर को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले कई किरदार इस बार जीरो नजर आ रहे हैं, क्योंकि विभाग के मंत्रीजी ने अपनी झांकी जमाकर खुद को हीरो बना लिया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त शिवम वर्मा तो एक मीटिंग के कारण दिल्ली में ही रुक गए हैं। वे कल इंदौर पहुंचेंगे, लेकिन इसके पहले ही आज ही शाम इंदौर पहुंचकर मंत्रीजी ने अपना जोरदार स्वागत करा लिया।

सफाई में कभी भी नहीं रहा योगदान

इंदौर को सफाई में नंबर वन बनाने में आठों बार में से कभी भी अपने मंत्रीजी का हाथ नहीं रहा। इंदौर सफाई में नंबर वन बना तो तत्कालीन महापौर मालिनी गौड़ और मनीष सिंह के कारण। इसके बाद निगम की कमान आशीष सिंह, प्रतिभा पाल और शिवम वर्मा ने संभाली। ये तीनों अधिकारी भी दिन-रात जुटे रहे कि कहीं इंदौर के हाथ से यह तमगा न फिसल जाए, लेकिन मंत्रीजी कहीं दिखाई नहीं दिए। चूंकि सांतवी बार जब तमगा मिला तो मंत्रीजी को नगरीय प्रशासन विभाग मिल गया था, इसलिए अवॉर्ड लेने पहुंच गए। आठवीं बार भी पद के कारण ही गए थे।

संभागायुक्त और कलेक्टर को भुला दिया

शायद आपको याद होगा कि इंदौर में निगमायुक्त रहे मनीष सिंह जब कलेक्टर हो गए तब भी यह अवॉर्ड लेने जाते रहे। यहां तक कि तत्कालीन संभागायुक्त पवन शर्मा भी छठवीं बार अवॉर्ड लेने गए थे। इंदौर की सफाई को यहां तक पहुंचाने में वर्तमान कलेक्टर आशीष सिंह की बहुत बड़ी भूमिका है, लेकिन उन्हें अवॉर्ड फंक्शन में नहीं बुलाया गया। जब आशीष सिंह निमगायुक्त थे, तब इंदौर में सफाई की सारी कवायदें चल रही थीं और कोरोना काल में भी उनकी मेहनत के कारण ही इंदौर नंबर वन आया था। इसके बावजूद उन्हें भुला दिया जाना समझ से परे है। संभागायुक्त दीपक सिंह को भी नहीं बुलाया गया।

अवॉर्ड लेने वालों की सूची किसने भेजी?

इस अवॉर्ड के प्रमुख हकदार कलेक्टर आशीष सिंह का अवॉर्ड फंक्शन में नहीं जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। लोग यह पूछ रहे हैं कि आखिर किस विभाग ने नाम फाइनल किए होंगे। ऐसा भी नहीं है कि पहले कलेक्टर और संभागायुक्त अवॉर्ड लेने नहीं गए हैं, फिर ऐसा हुआ कैसे?

देख रहे हैं न महापौरजी-कमिश्नरजी

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर शिवम वर्मा कल पहुंचेंगे। इससे पहले ही मंत्रीजी ने अपने कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट बुलाकर स्वागत करा लिया। मेहनत आपने की और श्रेय किसी और ने लूट लिया। आपको अच्छा तो नहीं ही लग रहा होगा, क्योंकि कल फिर से उतनी ही संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचने से रहे।

महापौरजी आपकी झांकी कैसे जमेगी?

महापौरजी आप लगातार यह कोशिश करते रहते हैं कि भोपाल से दिल्ली तक अपना नंबर बढ़वाते रहें, लेकिन इंदौर में ही आपके नंबर काटने वाले काफी लोग हैं। एक तो आपके विभाग के मंत्रीजी ही हैं। अब देख लीजिए न, मंत्रीजी चाहते तो भव्य स्वागत के लिए कल तक आपके आने का इंतजार नहीं कर सकते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट रोके जाने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को करीब तीन घंटे तक रोका गया। आप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।