पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेमन्ना को उम्रकैद की सजा, रेप के आरोप में कोर्ट ने सुनाया फैसला

Date:

बेंगलुरु। बेंगलुरु की विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेमन्ना को रेप के केस में उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(K) और 376(2)(N) के तहत सजा सुनाई है। इसके अलावा कोर्ट ने दोषी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना और पीड़िता को 7 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

सांसदों और विधायकों की विशेष अदालत के जज संतोष गजानन भट ने शुक्रवार को 34 वर्षीय प्रज्वल को यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के चार मामलों में से एक में दोषी करार दिया था। मामले की सुनवाई 18 जुलाई को पूरी हो गई थी। मामला हासन जिले के होलेनरसीपुरा में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस में सहायिका के रूप में काम करने वाली 48 वर्षीय महिला से संबंधित है। साल 2021 में फार्म हाउस और बेंगलुरु में स्थित रेवन्ना के आवास पर महिला से दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था। मामले की जांच करने वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सितंबर 2024 में 113 गवाहों के बयानों के साथ 1,632 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। अभियोजन पक्ष ने 26 गवाहों से पूछताछ की और 180 दस्तावेज पेश किए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। तेहरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी और वहां से गुजरने वाले जहाजों पर हमले भी शुरू कर दिए। ईरान का कहना है कि यह कदम अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के जवाब में उठाया गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिकी नाकाबंदी समाप्त नहीं होती, तब तक यह जलमार्ग बंद रहेगा। साथ ही यह भी कहा गया कि जो भी जहाज यहां से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे दुश्मन का सहयोगी मानकर निशाना बनाया जाएगा। इस जलडमरूमध्य से दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव वैश्विक ऊर्जा संकट को और गहरा कर सकता है। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार निगरानी एजेंसी के अनुसार ईरानी नावों ने एक तेल टैंकर पर गोलीबारी की, जबकि एक कंटेनर जहाज पर हमले में कई कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गए। भारत ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने ईरान के राजदूत को तलब किया, क्योंकि भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों पर भी गोलीबारी की गई थी। अमेरिका और ईरान के बीच यह टकराव तब और बढ़ गया जब बातचीत विफल होने के बाद अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी लागू कर दी। इसके जवाब में ईरान ने अपनी सैन्य तैयारी तेज कर दी है। नए सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि उनकी नौसेना हर तरह से जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि जब तक ईरान किसी समझौते पर नहीं आता, तब तक नाकाबंदी जारी रहेगी। इस बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच बातचीत फिर शुरू कराने की कोशिशें चल रही हैं। हालांकि ईरान ने संकेत दिया है कि वह तुरंत नई वार्ता के लिए तैयार नहीं है और उसने साफ कर दिया है कि वह अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को नहीं सौंपेगा। दूसरी ओर अमेरिका ने भी दबाव बनाए रखने की अपनी नीति दोहराई है। पूरे घटनाक्रम ने मध्य-पूर्व ही नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के सामने एक नया संकट खड़ा कर दिया है।