उत्तरकाशी आपदा: हेलीकॉप्टर्स  से तेज हुआ बचाव अभियान, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

Date:

उत्तरकाशी आपदा: हेलीकॉप्टर्स से तेज हुआ बचाव अभियान, सैकड़ों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य तेज़ी से जारी हैं। शुक्रवार सुबह मातली से हर्षिल के लिए चार यूकाडा हेलिकॉप्टर रवाना हुए। इसके अलावा चिनूक, एमआई-17 और आठ निजी हेलिकॉप्टर बचाव अभियान में जुटे हैं।

Uttarkashi Flood 112 People Trapped In Disaster Were Rescued From Chinook  And Mi-17 Helicopter To Dehradun - Amar Ujala Hindi News Live - Uttarkashi  Flood:चिनूक और एमआई-17 बने मददगार...आपदा में फंसे 112

भारी मशीनरी और राहत सामग्री की आपूर्ति

गुरुवार को वायु सेना के चिनूक हेलिकॉप्टरों के जरिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जेसीबी, एस्कवेटर, डोजर, टिप्पर, जनरेटर समेत भारी मशीनरी उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ पहुंचाई गई, जहां से उन्हें हर्षिल भेजा जा रहा है।
इसके साथ ही प्रभावित लोगों के लिए 2500 खाने के पैकेट भी हर्षिल भेजे गए।

सड़क मार्ग बाधित, हवाई सेवा ही सहारा

भटवाड़ी के पास गंगोत्री नेशनल हाईवे का 100 मीटर हिस्सा बहाल कर दिया गया है, लेकिन 15 किलोमीटर आगे पुल पूरी तरह ध्वस्त है। इससे सड़क मार्ग पूरी तरह खोलने में एक दिन और लग सकता है, इसलिए फिलहाल हवाई मार्ग ही बचाव और राहत कार्यों का मुख्य साधन बना हुआ है।

अब तक का रेस्क्यू आंकड़ा

हेलिकॉप्टर के जरिए अब तक ६५० से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है वहीं ३०० से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।