कर्मचारीगण गृह निर्माण संस्था में विधि का भू-अर्जन करना चाहते हैं आईडीए के सुदीप मीणा, ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त की जांचों को छुपाया

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। कर्मचारीगण गृह निर्माण संस्था में लंबे समय से चले आ रहे फर्जीवाड़े को अब आईडीए के विधि एवं भू अर्जन अधिकारी और आगे बढ़ाने में लगे हैं। संस्था की जिस वरीयता सूची को लेकर विवाद चल रहा है, आईडीए अधिकारियों ने मिलीभगत से उस पर ही डिमांड निकलवा दी है। जबकि, उसी सूची को लेकर ईओडब्ल्यू सहित कई जगह जांच चल रही है।

उल्लेखनीय है कि आईडीए सीईओ ने कर्मचारीगण गृह निर्माण संस्था के अध्यक्ष आरडी शेगांवकर को 5 मार्च 25 को एक पत्र लिखा है। इसमें कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कहा गया है कि प्राधिकरण द्वारा पत्र कमांक 4539 दिनांक 3 दिसंबर 2020 से माह नवम्बर, 2020 की स्थिति में संस्था को राशि 3,57,21,909 रुपए की डिमाड जारी की गई थी, किन्तु संयुक्त आयुक्त, सहकारिता द्वारा संस्था की वरीयता सूची नहीं देने से संस्था द्वारा दी गई राशि वापस कर दी गई थी। अब संयुक्त आयुक्त, सहकारिता, इन्दौर द्वारा वरीयता सूची प्राधिकारी को भेजी गई है। अत: मार्च-2026 की स्थिति में देय राशि 8,22,36,836 रुपए प्राधिकारी कोष में जमा करा दें।

स्पष्टीकरण के नाम पर फर्जीवाड़ा

सुदीप मीणा का मानना है कि इस पत्र के साथ कई बिन्दुओं पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। ऐसा कर मीणा ने कोई नया काम नहीं किया है। यह आईडीए का फॉर्मेट ही है। अब तक ऐसे मामलों में फर्जी शपथ पत्र आदि देकर भूमाफिया अपना खेल जमाते रहे हैं। ऐसे में इस बार भी संस्था के प्रबंधक ऐसे प्रमाण प्रस्तुत कर ही देंगे।

डीआर ने अपने स्तर पर फाइनल कर दी थी सूची

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त मनोज जायसवाल ने वर्षों से विवादित कर्मचारीगण गृह निर्माण संस्था की वरीयता सूची अपने स्तर पर फाइनल कर हाईकोर्ट में लगा दी थी। यह सूची हाईकोर्ट ने आईडीए को भेज दी। इसको लेकर सहकारिता आयुक्त से डीआर को शिकायत की गई है। डीआर ने सूची फाइनल कर कोर्ट को तो दे दी, लेकिन यह नहीं बताया कि इसको लेकर कितने केस पेंडिंग है। उपायुक्त ने ईओडब्ल्यू की जांच तक को छुपा लिया।

जमरा ने शेगांवकर के साथ जमाया था खेल

ईओडब्ल्यू ने सरकार से खुमान सिंह जमरा, तत्कालीन सहकारी निरीक्षक, वर्तमान में सेवानिवृत्त सहायक पंजीयक के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति मांगी थी। इसमें ईओडब्ल्यू ने आरोप लगाए थे कि खुमान सिंह जमरा द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर आरोपी आर.डी. शेगांवकर को लाभ पहुचाने के लिये पदीय कर्तव्यों का निवर्हन नहीं किया गया है। खुमान सिंह जमरा ने सूची सत्यापन के उपरांत कार्यालय संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला इंदौर के द्वारा इस सत्यापित सूची को इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर प्रेषित किया गया। इस तरह 80 सदस्यीय सूची में से 77 सदस्यों के नाम जो पूर्व से संस्था की सदस्यता पंजी में दर्ज नहीं थे, इसके बावजूद धोखाधड़ी एवं छल पूर्वक संस्था के अध्यक्ष आर.डी. शेगांवकर एवं सत्यापनकर्ता वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक खुमान सिह जमरा ने नियम विरुद्ध तरीके से सूची तैयार सत्यापित कर इस सूची को इंदौर विकास प्राधिकरण की ओर भेजा गया।

जमरा के खिलाफ मिली अभियोजन की स्वीकृति

जांच में पाया गया था कि उक्त संस्था के रजिस्टर (सदस्यता पंजी) को जानबूझकर बिगाडा गया है। सदस्यता पंजी अविरल एवं क्रमानुसार होना चाहिए परंतु इस पंजी को दो भागों में बनाया जाकर जगहजगह काट छांट की गई है तथा अनियमित क्रम में प्रविष्टियां की गई हैं। सदस्यों की क्रम संख्या में भी फेर बदल कर उनकी वरिष्ठता को प्रभावित करने का कृत्य किया गया है, जो दस्तावेज की कूटरचना है। इस तरह खुमान सिंह जमरा द्वारा पद का दुरूपयोग कर पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया। आरोपी अध्यक्ष आर.डी. शेगांवकर के साथ मिलकर खुमान सिंह जमरा द्वारा नये तथा पुराने सदस्यों के साथ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की गई। जमरा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 26/2015 धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120-बी भा..वि. तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा-13 (1) डी, 13 (2) संशोधित अधिनियम 2018 की धारा-07 सी, के तहत आरोप प्रमाणित पाये गये है। इसके बाद मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग की अवर सचिव गायत्री पारासर ने 21 जनवरी 26 को एक पत्र जारी कर जामरा के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दे दी है।

मीणा ने ईओडब्ल्यू की जांच को छुपाया

भूमाफियाओं के दबाव में कोर्ट की आड़ में सुदीप मीणा ने खेल जमाने के लिए न केवल सारे तथ्यों को छुपाया, बल्कि यह बात भी छुपा गए कि 21 जनवरी को ही वरीयता सूची के मामले में खुमान सिह जमरा के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति मिली है। जिस आरडी शेगांवकर को मीणा ने पत्र लिखा है, इस पूरे खेल का मास्टर माइंड वही है। ईओडब्ल्यू की जांच में उसे ही वरीयता सूची में गड़बड़ी का आरोपी पाया गया है।

लोकायुक्त में भी चल रही थी जांच

वरीयता सूची के मामले में लोकायुक्त में भी जांच चल रही थी। 3 मार्च 2018 का संयुक्त आयुक्त सहकारिता का एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें आरडी शेगांवकर और तत्कालीन सहकारिता उपायुक्त महेन्द्र दीक्षित के कारनामे दर्ज हैं। इसमें साफ-साफ लिखा है कि तत्कालीन पदस्थ उपायुक्त महेन्द्र दीक्षित ने विशेष अंकेक्षण के औचित्य के बने रहते हुए बिना अंतिम रिपोर्ट प्राप्त किए, थाना परदेशीपुरा के पत्राचार की अनदेखी करते हुए, बिना मप्र राज्य सहकारी अधिकरण के प्र.क्र. 156/10 के निर्णय का इंतजार किए बिना, नवीन संचालक मण्डल की निर्वाचन प्रक्रिया 10 जनवरी 2011 को पूर्ण करवा कर संचालक मंडल का गठन कर दिया था। इसमें 80 सदस्यों की सदस्यता को नकारते हुए निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई थी।

पैसों के दम पर चल रहा पूरा खेल

सूत्र बताते हैं कि इस संस्था में लंबे समय से पैसों का खेल चल रहा है। यह पैसा वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा है। कई बार तो ऐसा भी हुआ कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के नाम पर वसूली हुई है। इसी संस्था के उप अंकेक्षक रह चुके आनंद पाठक ने भूमाफियाओं के साथ मिलकर लंबे समय से यह खेल जमा रहे हैं। इसकी फीस के तौर पर पाठक ने 10 प्लॉट संस्था से मांगे। बाद में हर संबंधित विभाग के अधिकारियों के नाम पर सदस्यों से प्रति प्लॉट 20-20 लाख रुपए की वसूली भी की है। पहले इसमें सिर्फ दो भूमाफिया ही सक्रिय थे, लेकिन अब तीसरे की भी एंट्री हो गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने क्यों साध रखी है चुप्पी

इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की चुप्पी भी चौंकाने वाली है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों की तो बात समझ आती है, क्योंकि वहां लंबे समय से बंदरबांट मची हुई है लेकिन आईडीए के वरिष्ठों को क्या हो गया? आखिर वर्तमान में आईडीए अध्यक्ष का प्रभार देख रहे संभागायुक्त तथा कानून के जानकार सीईओ को क्या हो गया? क्या उन्होंने इस संस्था की वरीयता सूची से जुड़े तथ्यों की जानकारी नहीं है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।

मध्य प्रदेश: बिना बीमा वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

मध्य प्रदेश में 'नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल' नीति लागू। बिना बीमा वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

एमपी में भारी बारिश की चेतावनी, सतना में मंदाकिनी उफान पर

सतना में मंदाकिनी नदी उफान पर, रामघाट और भरतघाट जलमग्न। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव: नामांकन 16 सितंबर, मतदान 29 को

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान 29 सितंबर और परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 11 की मौत, कई घायल

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 लोगों की मौत। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। मुआवजे की घोषणा की गई।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह

कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज से जगह मांगी। संघ के कार्यक्रम के बाद यह अनुरोध किया गया है।

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें से 47.7 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। छूटे हुए वोटर 30 सितंबर 2026 तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।