👉 यह भी पढ़ें:
- Rahul Gandhi ने सरकार से कहा-आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते, मोदी और शाह को बताया भारत का अतीत
- Jantar Mantar पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती पर एफआईआर
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Lok Sabha में प्रियंका वाड्रा का सरकार पर निशाना, कहा- पीएम को कैमरे का एंगल नहीं, दिल का एंगल बदलना होगा
- Rahul Gandhi का सरकार पर हमला, कहा-दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में एके-47, मोदी जी कहां गया आपका वादा
- Prime Minister Narendra Modi ने रविवार शाम को फिर जारी किया वीडियो, कहा-एग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड टास्क फोर्स
0:00 left
कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के कोच्चि में थे। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर देश के भीतर अफवाह फैलाने और राजनीति करने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना बहुत स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई–बहन वहां काम करते हैं। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है ‘ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है। कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है, गैर–जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं और हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं। फिर ये लोग मिलकर मोदी को गालियां देने की रील बनाने का अभियान शुरू कर सकें। यही उनका खेल है। मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं।
अफवाह फैला रही है कांग्रेस और लेफ्ट
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां देश के भीतर अफवाह फैलाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि आज युद्ध के इस समय में भी कांग्रेस–लेफ्ट और उसका इकोसिस्टम देश में डर पैदा करने में पूरी ताकत खपा रहे हैं। मैं देश से कहूंगा कि कांग्रेस–लेफ्ट की ओर से फैलाई जा रही अफवाहों से सावधान रहें, सतर्क रहें।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राजकुमार केरल और भारत के युवाओं की सोच को नहीं समझते। उन्हें देश में हो रहे विकास की जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें यह भी नहीं पता कि भारत के युवा और कई कंपनियां ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही हैं और इनमें केरल की कंपनियां भी शामिल हैं।



