दो इंच बारिश में तैर रहा था शहर, लोग ‘मित्र’ को ढूंढ रहे थे, पर मिले नहीं, पता चला वे भोपाल में सीएम को सुना रहे थे इंदौर की ‘विकास गाथा’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। आज इंदौर शहर में मात्र डेढ़ घंटे में हुई दो इंच बारिश ने नगर निगम के सारे दावों की पोल खोल कर रख दी। गलियों और मोहल्लों की तो बात ही छोड़ दें, मुख्य सड़कें नदियां बन गई थीं। गाड़ियां बह रही थीं। पानी में डूबकर बंद भी हो रही थीं। लोग परेशान थे। ट्रैफिक जाम लगा सो अलग। ऐसे समय लोग अपने मित्र यानी पुष्यमित्र भार्गव को ढूंढ रहे थे, लेकिन उनका पता-ठिकाना नहीं मिल रहा था। वह तो उन्होंने एक फोटो शेयर किया तो पता चला कि वे तो इंदौर नगर निगम की विकास गाथा सीएम डॉ.मोहन यादव को सुनाने भोपाल गए हैं।

अरे, पहले साल तो लोगों ने क्षमा कर दिया कि हाईकोर्ट के अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं, समझने में थोड़ा टाइम लगेगा। लेकिन, अब तो तीन साल हो गए। न शहर को समझ पाए और न शहर के लोगों को कुछ समझ रहे। न किसी की सुनना, न किसा का कोई काम करना। जो अपने आप हो गया, उसका श्रेय लेकर सीना ताने घूमते रहना।

लोग पूछ रहे हैं, इस बार क्यों हो रहा ऐसा

मित्र, निचली बस्तियों की बात नहीं कर रहे, पॉश कॉलोनी के लोग भी अपने घरों से पानी निकालते हुए आपसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस बार ऐसा क्या हो गया? क्या आपकी नगर निगम ने इंदौर के पानी निकासी के सारे रास्ते बंद करा दिए या फिर नालियों की सफाई नहीं कराई? आप नाला टैपिंग से लेकर पाइप लाइन डालने तक तो कई बार सड़कें खोद चुके हैं, फिर पानी निकासी की व्यवस्था को लेकर क्या हुआ?

कान्ह-सरस्वती को कोसने से नाराज तो नहीं

लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि लगता है मित्र कान्ह और सरस्वती की सफाई को लेकर कोसे जाने से नाराज हैं। अब कान्ह और सरस्वती तो नाव चलाने लायक हुई नहीं तो मित्र ने सोचा कि जलनिकासी की ऐसी व्यवस्था कर दो कि लोग अपने मोहल्ले की सड़कों पर ही नदियों का मजा लेने लगें।

जलजमाव के कई नए ठिकाने बनाए

शहर के लोग इस बात से भी आश्चर्य में हैं कि हर साल जहां तेज बारिश के बाद भी पानी नहीं जमा होता था, वहां भी आज तालाब बना दिखा। कई सड़कें और पुल-पुलियाएं ऐसी दिखीं जहां पहली बार पानी जमा हुआ है। अब कर्बला के पास वाले पुल की ही बात कर लें। महू नाके से कलेक्टर ऑफिस जाने वाले हिस्सा तो निचला है, वहां तालाब बनना समझ आता है, लेकिन नए वाले ऊंचे पुल के दोनों तरफ नदी जैसा बहाव देख लोग आश्चर्य में थे। पलसीकर सहित कई इलाकों में वर्षों से पानी जमा होता है, लेकिन अब तक उसकी निकासी की व्यवस्था नहीं हो पाई।

बुरा न मानो मित्र, क्या राजनीति छोड़ रहे हो

नगर निगम की समस्याओं से त्रस्त जनता आपसे एक सवाल पूछ रही है कि क्या आप राजनीति छोड़ने वाले हो? लेकिन, आपने तो चार नंबर विधानसभा के लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं? बड़े-बड़े बल्लमों को पटकनी देने की कला आपने सीख ली है। ऐसे में नहीं लगता कि राजनीति का स्वाद आपको कड़वा लग रहा है। फिर भी इतना याद रखना मित्र कि अगर आम जनता त्रस्त है तो हर बार भाजपा का निशान काम नहीं आने वाला। इसलिए एक सलाह है कि अगर राजनीति में ही रहना चाहते हो तो थोड़ा ध्यान शहर और जनता पर भी दो दो। बाकी आप काफी समझदार हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।