इस बार श्राद्ध पक्ष में कई दुर्लभ संयोग, शुरुआत चंद्र ग्रहण से और समापन सूर्य ग्रहण से होगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इस साल वर्षों बाद श्राद्ध पक्ष पर कई अनूठे संयोग देखने को मिल रहे हैं। श्राद्ध पक्ष की शुरुआत जहां चंद्रग्रहण से हो रही है, वहीं इसका समापन सूर्य ग्रहण से हो रहा है। आज रविवार 7 दिसंबर को खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है। आज भाद्रपद की पूर्णिमा होने से पूर्णिमा का श्राद्ध आज ही है। पितृ पक्ष का समापन 21 सितंबर को हो रहा है, इस दिन सर्वपितृ अवमास्या है और इसी दिन खग्रास सूर्य ग्रहण भी है।

ज्योतिषियों के अनुसार 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर ग्रहण का सूतक लगेगा। पूर्णिमा का श्राद्ध सूतक लगने के पहले ही करना होगा। इस बार पितृपक्ष रविवार को कुंभ राशि के चंद्रमा की साक्षी में आरंभ हो रहा है। इस दिन शततारका नक्षत्र व सुकर्मा योग भी है। शततारका नक्षत्र कई तापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है, जो पितरों को श्रद्धा व्यक्त करने के लिए उपयुक्त समय है। इसके अलावा भी श्राद्ध पक्ष में कई संयोग बन रहे हैं।

इस बार 15 दिन का ही रहेगा श्राद्ध पक्ष

ज्योतिषियों के अनुसार इस बार महालय श्राद्ध पक्ष 16 की जगह 15 दिन का रहेगा। कुछ पंचांग में सप्तमी तथा कुछ पंचांग में नवमी तिथि का क्षय बताया गया है, इसको लेकर लोग भ्रमित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुतपकाल (10.45 से 12.20) में जिस तिथि की साक्षी हो उस दिन उस तिथि का श्राद्ध करना चाहिए। अगर कोई दुविधा हो तो ज्योतिषियों या पंडित से पूछ कर सकते हैं।

इस बार बुधादित्य योग का भी लाभ

इस बार श्राद्ध पक्ष के दौरान सिंह राशि में सूर्य, बुध व केतु की युति भी बन रही है। इससे बुधादित्य योग बन रहा है। शास्त्रों में इस योग में तर्पण आदि करना लाभदायक होता है। कहा जाता है कि इस योग में श्राद्ध करने से पितृदोष भी खत्म हो जाते हैं। पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

गुरु पुष्य नक्षत्र के संयोग का भी लाभ

18 सितंबर को गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार पितरों का श्राद्ध करने के लिए यह योग सर्वश्रेष्ठ है। इस दिन पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से अस्तकाल तक रहेगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धियोग व अमृत सिद्धि योग की साक्षी भी रहेगी। इस दिन श्राद्ध करे से पितरों का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।

एमपी शराब घोटाले में कांग्रेस का बड़ा हमला, 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत पर सवाल

मध्य प्रदेश शराब घोटाले में कांग्रेस ने ₹2.75 करोड़ की फर्जी एफडीआर और ₹1 करोड़ रिश्वत के आरोप लगाए हैं। सरकार पर सख्त सवाल उठे हैं।

कपास-सोयाबीन MSP पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख नजदीक

कपास-सोयाबीन एमएसपी पर बेचने के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक है। किसान 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर तक पंजीकरण कराएं।

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित, इंदौर में व्यापारियों ने मिठाई बांटी

NPCI ने UPI ट्रांजेक्शन पर MDR चार्ज स्थगित कर दिया है। इंदौर के व्यापारियों ने इस फैसले पर मिठाई बांटी और खुशी जताई।

MP में 2026 के फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर में 2% फायर टैक्स देना होगा

मध्य प्रदेश में फायर एंड इमरजेंसी नियम लागू, संपत्ति कर पर 2% फायर टैक्स देना होगा। फायर ऑडिट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य।

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।