श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष मोनू भाटिया और महासचिव बंटी भाटिया के लोगों के बीच संत नगर गुरुद्वारे में विवाद, कई संगत बिना लंगर छके ही चली गई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया और महासचिव प्रितपाल सिंह उर्फ बंटी भाटिया के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सुदामा नगर गुरुद्वारे के बाद यह मामला अब संत नगर गुरुद्वारे में भी पहुंच गया। शनिवार सुबह संत नगर गुरुद्वारे में बंटी भाटिया एवं मोनू भाटिया के लोगों के बीच जमकर विवाद हुआ।

उल्लेखनीय है कि मोनू भाटिया ने पिछले दिनों सुदामा नगर और संत नगर गुरुद्वारे की कमेटी बनाई थी। इसमें महासचिव बंटी भाटिया ने संशोधन कर अपने लोगों को शामिल किया था। बंटी भाटिया द्वारा बनाई गई कमेटी का शनिवार को गुरुद्वारा संत नगर में स्वागत समारोह रखा गया था। इसमें मोनू भाटिया और बंटी भाटिया के लोगों के बीच विवाद हो गया।

संशोधन का लोगों ने जताया विरोध

बताया जाता है कि बंटी भाटिया ने जब अपने लोगों को स्वागत के लिए मंच पर बुलाया तो संत नगर गुरुद्वारे के लोगों ने इस पर आपत्ति ली। मोनू भाटिया के लोगों ने इस संशोधन को लेकर सवाल खड़े किए इस पर विवाद हुआ। लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इसके कारण वहां की साध संगत गुरुद्वारे से नीचे उतर गई। बताया जाता है कि कई संगत बिन लंगर छके ही घर चली गई। इसके कारण लोगों में गुस्सा है।

सुदामा नगर में भी हो चुका है विवाद

शुक्रवार को सुदामा नगर गुरुद्वारा में भी विवाद की स्थिति बनी थी। शुक्रवार को सुदामा नगर गुरुद्वारा में मोनू भाटिया द्वारा गठित कमेटी द्वारा अपने कार्य की शुरुआत करनी थी। हर माह की तरह गुरु घर की गोलक स्थानीय संगत के साथ गिनी जानी थी। सुदामा नगर कमेटी व स्थानीय संगत के पहुंचने के पूर्व ही श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव बंटी भाटिया अपने कुछ साथियों के साथ गुरुद्वारा सुदामा नगर पहुंचे और गुरु घर की गोलक खोलकर संगत की माया (पैसे) बंटी भाटिया अपने साथ ही ले गए। वहां की स्थानीय संगत देखती ही रह गई, क्योंकि गुरुद्वारे की गोलक वहां की स्थानीय संगत द्वारा गिनने की सेवा की जाती है।

एक-दूसरे के अधिकारों पर उठा रहे सवाल

सुदामा नगर और संत नगर गुरुद्वारे में नियुक्तिों को लेकर मोनू भाटिया और बंटी भाटिया में ठनी हुई है। अध्यक्ष मोनू भाटिया ने महासचिव बंटी भाटिया को पत्र लिखकर आपत्ति जताते हुए कहा था कि श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष द्वारा सुदामा नगर एवं संत नगर गुरुद्वारा समितियों का गठन किया गया था। आपने अध्यक्ष की सहमति के बिना उक्त समितियों के आदेश में संशोधन किया है। यह आपके अधिकार क्षेत्र के बाहर है। इसका जवाब देते हुए बंटी भाटिया ने नियमों के हवाले से लिखा था कि यह अधिकार आपके पास भी नहीं है कि आप अकेले कोई समिति का गठन कर सकें। इन समितियों को गठित करने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की सहमति अति आवश्यक है। तब से यह विवाद जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।