नेपाल; संयुक्त राष्ट्र ,एमनेस्टी इंटरनेशनल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर लगी पाबंदी के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में अब तक 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। इस आंदोलन को “जेन ज़ी प्रोटेस्ट” कहा जा रहा है क्योंकि इसमें युवाओं और छात्रों की भागीदारी सबसे अधिक है।
👉 यह भी पढ़ें:
- UNSC Election 2028: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत का बड़ा एजेंडा, आतंकवाद, Maritime Security और AI Governance पर दुनिया को दिया संदेश
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमलों की निंदा की
- संयुक्त राष्ट्र मंच पर भारत का फिर पाक पर तीखा प्रहार: पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को सख्ती से किया खारिज
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का कड़ा संदेश: कश्मीर पर पाकिस्तान को फटकार, पीओके खाली करने की दो-टूक चेतावनी
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का सख्त जवाब: आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी, संयमित और जिम्मेदार थी
संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया
संयुक्त राष्ट्र ह्यूमन राइट्स ने इस घटना को हैरान करने वाला बताते हुए कहा कि मारे गए और घायल हुए प्रदर्शनकारियों की तुरंत पारदर्शी जांच होनी चाहिए। संस्था ने नेपाल सरकार से सोशल मीडिया पाबंदी पर पुनर्विचार करने की अपील की है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल का रुख
एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सोशल मीडिया बैन और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक लगाने की कोशिशों की निंदा की। अपने बयान में संगठन ने तनाव कम करने और प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग बंद करने की मांग की है।
राजनीतिक हलचल और सुरक्षा कदम



