सिक्किम में भूस्खलन: चार की मौत, तीन लापता, एक महिला की हालत गंभीर

Date:

सिक्किम में भूस्खलन: चार की मौत, तीन लापता, एक महिला की हालत गंभीर

सिक्किम में एक बार फिर कुदरत का कहर टूटा है। पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग क्षेत्र के ऊपरी रिम्बी इलाके में आधी रात हुए भूस्खलन में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।

सिक्किम में कुदरत का कहर: भयंकर भूस्खलन ने मचाई तबाही, अबतक 4 की मौत और 3  लापता | Natures wrath in sikkim terrible landslide wreaks havoc 4 dead and  3 missing so far | Dynamite News Hindi

भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसएसबी जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

हालांकि, घटनास्थल तक पहुंचने के लिए हुमे नदी, जिसमें पहले से ही बाढ़ आई थी, पार करनी पड़ी। बचाव दल ने पेड़ की मदद से अस्थायी पुल बनाया और दो महिलाओं को बचाया।

दोनों महिलाओं को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक हादसे में तीन लोग अब भी लापता हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related