ईरान के शीर्ष सैन्य नेताओं पर अमेरिका का बड़ा कदम — सूचना देने पर मिलेगा 10 करोड़ डॉलर तक का इनाम

Date:

ईरान के शीर्ष सैन्य नेताओं पर अमेरिका का बड़ा कदम — सूचना देने पर मिलेगा 10 करोड़ डॉलर तक का इनाम

अमेरिका ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) से जुड़े प्रमुख नेताओं के बारे में जानकारी देने वालों के लिए भारी इनाम की घोषणा की है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इन नेताओं की जानकारी देने वाले व्यक्ति को एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है।

जारी नोटिस में कुल 10 लोगों का उल्लेख किया गया है, लेकिन इनमें से केवल छह नेताओं के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक की गई हैं।

इन नामों में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी भी शामिल हैं। हाल ही में अली लारीजानी को ईरान में आयोजित एक सरकार समर्थक रैली में देखा गया था।

अमेरिका का आरोप है कि ये सभी नेता आईआरजीसी की सैन्य इकाइयों के अलग-अलग हिस्सों का नेतृत्व करते हैं और उनके संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 15 जुलाई को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बीएसई सेंसेक्स 130.49 अंक की बढ़त के साथ 77,185.43 पर और एनएलई निफ्टी 26.45 अंक ऊपर जाकर  24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ।