फ्रांस  समेत कई देशों ने फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्यता दी, गुटेरेस ने दो-राष्ट्र समाधान पर दिया जोर 

Date:

फ्रांस समेत कई देशों ने फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्यता दी, गुटेरेस ने दो-राष्ट्र समाधान पर दिया जोर

फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता देने का ऐलान कर दिया है। इससे पहले रविवार को ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने भी फिलिस्तीन को औपचारिक तौर पर मान्यता दी थी।

फिलिस्तीनियों के लिए राष्ट्र का दर्जा एक अधिकार है, पुरस्कार नहीं: UN  महासचिव गुटेरेस | Times Now Navbharat

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्टेटहुड का दर्जा फिलिस्तीनियों का अधिकार है, कोई इनाम नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि फिलिस्तीन को यह दर्जा न देना दुनियाभर के चरमपंथियों के लिए “एक तोहफ़ा” साबित होगा।

गुटेरेस ने दो-राष्ट्र समाधान को ही स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बताते हुए कहा, “दो-राष्ट्र समाधान ही इजराइल और फिलिस्तीन के लोगों के लिए स्थायी शांति और मध्य-पूर्व में व्यापक सुरक्षा का सबसे विश्वसनीय तरीका है।”

वहीं, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता दिए जाने के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने इस कदम को आतंकवाद को बड़ा इनाम करार दिया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वाराणसी। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया में आंबेडकर का झंडा और पोस्टर उतारने को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी जमकर बवाल हुआ। दो संगठन आपस में भिड़ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया। पत्थरबाजी में एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव स्थित भैरव बटुक धाम जाने वाले गेट पर कुछ लोगों ने आंबेडकर का झंडा लगाया था। आरोप है कि बाद में कुछ अराजकतत्वों ने झंडे को फाड़कर जला दिया। इसकी सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई, जब हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से माहौल गरमा गया और विवाद बढ़ने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। आज शुक्रवार को फिर दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए। शुक्रवार को दोपहर में साढ़े 12 बजे आक्रोशित लोगों ने बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पुलिस टीम पहुंचीं। लोगों को समझाने की कोशिश की तो आक्रोशित युवाओं ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब पुलिस ने लाठियां फटकारी तो प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।  पथराव में एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना का सिर फट गया, जबकि चोलापुर थाने के एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मौके पर अब चार आईपीएस, 2 एसीपी समेत 300 से अधिक पुलिस कर्मी पहुंच गए हैं।