23 महीने बाद जेल से निकले आजम खान, बसपा में जाने की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का भी आया बयान

Date:

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां 23 माह बाद मंगलवार दोपहर सवा बारह बजे जिला कारागार से रिहा हुए। सोमवार शाम करीब छह बजे उनकी रिहाई का परवाना जिला कारागार पहुंचा था। जेल मैन्युल के अनुसार उन्हें देर शाम छोड़ा नहीं जा सकता था। इस वजह से मंगलवार सुबह 7 बजे से 8 बजे का वक्त रिहाई के लिए तय हुआ।

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा-पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने है। जब उनसे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह इस पर कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने आगे बताया कि वह फिलहाल अपना इलाज करवाएंगे और अपनी सेहत पर ध्यान देंगे। इसके बाद ही वह तय करेंगे कि उन्हें आगे क्या करना है।

अखिलेश ने कहा-सरकार आई तो मुकदमे वापस होंगे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान की रिहाई पर कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री जी (योगी आदित्यनाथ) ने अपने मुकदमे वापस लिए हैं सिर्फ अपने बल्कि उप मुख्यमंत्री (केशव प्रसाद मौर्य) और तमाम भाजपा नेताओं के मुकदमे भी वापस लिए गए हैं, उसी तरह सपा की सरकार आई तो आजम खां साहब पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां केवल सपा के संस्थापक सदस्य हैं बल्कि उन्होंने समाजवादी आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई है। वो हमारे साथ हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।