👉 यह भी पढ़ें:
- NEET Paper Leak Protest: प्रकाश राज भी उतरे ‘Cockroach Movement’ के समर्थन में, 6 जून को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
- गाजा पर इजराइल का बड़ा सैन्य दांव: नेतन्याहू ने 70% क्षेत्र पर कब्जे का दिया निर्देश
- तमिलनाडु में नई सियासी हलचल: विजय की पार्टी को कांग्रेस के समर्थन का संकेत, सरकार गठन पर बढ़ी चर्चा
- मुसीबत की घड़ी में भारत का साथ: बाढ़ और भूकंप से जूझ रहे अफगानिस्तान को भेजी राहत सामग्री
- पश्चिम एशिया संकट के बीच बड़ा फैसला: पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर शुल्क में राहत, उद्योगों को मिलेगा सहारा
- पाकिस्तान के हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख, अफगानिस्तान की संप्रभुता के समर्थन का दोहराव
0:00 left
गाजा के समर्थन में नामांकित लेखकों ने नाम लिया वापस ;पेन अमेरिका अवॉर्ड समारोह रद्द
गाजा में जारी जंग के विरोध में दर्जनों नॉमिनेटेड लेखकों के नाम वापस लेने के बाद साहित्य से जुड़े समूह पेन अमेरिका ने अपने सालाना पुरस्कार समारोह को रद्द कर दिया है. अभिव्यक्ति की आज़ादी के लिए प्रतिबद्ध इस समूह ने सोमवार को अगले सप्ताह होने वाले समारोह को रद्द किए जाने का ऐलान किया है. पेन अमेरिका के लिए नामांकित 10 में से नौ लेखकों ने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था. इन लेखकों का कहना है कि समूह फिलिस्तीन लेखकों को कथित तौर पर उचित मदद नहीं दे पा रहा है.
ये मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका में ग़ज़ा के समर्थन में आंदोलन तेज हो रहे हैं. समूह की ओर से बताया गया है कि पुरस्कार के लिए नामांकित 61 लेखकों और अनुवादकों में से 28 ने अपनी किताबों के नाम वापस ले लिए हैं.



