गाजा में फिर भड़की जंग: नेतन्याहू बोले, ‘यह बस शुरुआत है’
इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने मंगलवार रात घोषणा की कि इसराइल ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई दोबारा शुरू कर दी है।
नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में चेतावनी देते हुए कहा, यह सिर्फ शुरुआत है।
हवाई हमलों का कहर
इजराइल ने गाजा में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इजराइल डिफ़ेंस फ़ोर्स (IDF) ने दावा किया कि वे हमास के आतंकी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं।
वहीं, हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इन हमलों में 400 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए हैं।
वार्ता की नाकामी
नेतन्याहू ने कहा कि इसराइल ने अपने बंधकों की रिहाई के लिए हमास से बातचीत की, लेकिन हर बार प्रस्तावों को ठुकरा दिया गया।
19 जनवरी को लागू हुए युद्धविराम के बाद गाजा में यह सबसे बड़ा हवाई हमला है। बातचीत के प्रयासों के बावजूद कोई समझौता नहीं हो सका, जिससे संघर्ष एक बार फिर गंभीर रूप ले चुका है।
लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।