अमेरिका-जापान व्यापार समझौता: ट्रंप ने किया “इतिहास का सबसे बड़ा सौदा” घोषित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और जापान के बीच एक बड़े व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है। उन्होंने इसे “इतिहास का सबसे बड़ा व्यापार समझौता” बताया।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-क्या अब भारत अमेरिका निर्भर बन रहा है
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार, कहा-इतने नासमझ व्यक्ति को नेता विपक्ष कैसे बनाया?
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने फिर किया सरकार पर हमला, कहा-इसने टेक्सटाइल उद्योग को खत्म कर दिया
- भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सियासी घमासान: संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, टैरिफ और घाटे पर उठे सवाल
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर संजय राउत का केंद्र सरकार पर निशाना, सामना में लिखा- इस राष्ट्रविरोधी समझौते का कोई भी देशभक्त समर्थन नहीं करेगा
- भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव-सनातनियों को सोचना होगा कि उनका व्रत सनातन कैसे रहेगा

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस प्रस्तावित समझौते के तहत:
- जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा।
- 15 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क (Reciprocal Tariff) भी लगाए जाएंगे।
- जापान अपनी अर्थव्यवस्था को अमेरिकी सामान के लिए खोलेगा, जिसमें कारें, ट्रक, चावल और कुछ कृषि उत्पाद शामिल हैं।
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बयान देते हुए कहा मैंने इतिहास के सबसे बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह शायद जापान के साथ सबसे बड़ा समझौता है।”
हालांकि, जापान की ओर से अभी तक इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बीबीसी ने अमेरिका में जापानी दूतावास से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर 1 अगस्त से पहले जापान के साथ समझौता नहीं हुआ, तो 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाएंगे।
यह घोषणा अमेरिका-जापान व्यापार संबंधों में एक नए दौर की ओर इशारा करती है, लेकिन विश्लेषक इस पर जापान की प्रतिक्रिया और वास्तविक कार्यान्वयन को लेकर सतर्क नजर बनाए हुए हैं।



