0:00
0:00 left
ट्रंप ने पुतिन की चिंता को किया दरकिनार, अमेरिका में आ रहे प्रवासियों पर जताई चिंता
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखा कि पुतिन को लेकर चिंता करने के बजाय, अमेरिका को प्रवासी अपराधियों और ड्रग माफियाओं जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।उन्होंने कहा, “प्रवासी बलात्कार गिरोह, ड्रग माफिया, हत्यारे और मानसिक अस्पतालों से आए लोग हमारे देश में घुस रहे हैं। हमें इन खतरों को रोकना चाहिए, ताकि अमेरिका का हाल भी यूरोप जैसा न हो जाए।
ट्रंप के इस बयान से पहले, लंदन में यूक्रेन संकट को लेकर यूरोपीय नेताओं और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें यूरोप से मजबूत समर्थन मिला है।पिछले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गर्मागर्म बहस हुई थी। इस दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी जेलेंस्की पर तीखे हमले किए थे।
इस बहस के बाद यूरोप के कई देशों ने खुलकर यूक्रेन के समर्थन में अपने रुख को और स्पष्ट कर दिया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- Coronavirus: अमेरिकी वैज्ञानिक ने की थी वुहान लैब को रिसर्च के लिए फंडिंग, तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा



