👉 यह भी पढ़ें:
- Arvind Kejriwal :अमेरिकी बिल पर अरविंद केजरीवाल का पीएम पर निशाना, कहा-ट्रंप जो कहते हैं, मोदी मान लेते हैं
- सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, सरकार से बातचीत के बीच आंदोलन पर नजर
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाए गए सोनम वांगचुक, बोले- ‘अवैध हिरासत में रखा गया’; 20 जुलाई को संसद मार्च की अपील
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Russia-Ukraine War: क्राइमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला! 25 जहाजों में लगी आग, पुतिन की सप्लाई लाइन पर सबसे बड़ा संकट?
0:00 left
ट्रंप ने किया दावा: रूस-यूक्रेन युद्ध विराम के लिए जल्द शुरू होगी बातचीत
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम और उससे भी महत्वपूर्ण, युद्ध को समाप्त करने के लिए ‘तुरंत’ बातचीत शुरू की जाएगी।
ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर जानकारी दी कि सोमवार को उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दो घंटे लंबी बातचीत हुई। ट्रंप के मुताबिक यह बातचीत ‘बहुत अच्छी’ रही।
उन्होंने लिखा, “रूस और यूक्रेन युद्ध विराम और उससे ज़्यादा जरूरी, युद्ध को समाप्त करने के लिए तुरंत बातचीत शुरू करेंगे। इसकी शर्तें दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते से तय होंगी।”
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने इस बातचीत की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की को भी दे दी है।
इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, जर्मनी के चांसलर फ़्रिड्रिख़ मर्त्ज़ और फिनलैंड के राष्ट्रपति एलक्जेंडर स्टब को भी इस बारे में सूचित किया है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी संकेत दिए हैं कि रूस यूक्रेन के साथ शांति समझौते पर चर्चा करने के लिए तैयार है, हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस समझौते में किन शर्तों को शामिल किया जाएगा।
पुतिन ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस संकट के ‘मूल कारणों’ को संबोधित किया जाए।
वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन, रूस, अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के बीच एक ‘उच्च स्तरीय’ बैठक पर विचार करने का सुझाव दिया है।
ज़ेलेंस्की ने अमेरिका से इस प्रक्रिया से खुद को अलग न रखने की अपील की और कहा कि रूस को भी सार्थक वार्ता में भाग लेने की तत्परता दिखानी होगी।



