👉 यह भी पढ़ें:
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- Finland Mystery: 18 साल के भारतीय छात्र मणिदीप रेड्डी का शव समुद्र से बरामद, आखिर 2 महीने तक क्या छिपा रहा?
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- यमुना में डूबी नाव, 5 बच्चे समेत 6 लोग लापता, राहत-बचाव कार्य तेज
- नदी में मगरमच्छ के पेट से मिले इंसानी अवशेष: लापता कारोबारी केस में चौंकाने वाला मोड़
0:00 left
रूस का लापता टूरिस्ट हेलीकॉप्टर क्रैश; 17 शव हुए बरामद
रूस में शनिवार को लापता हुए हेलीकॉप्टर के मलबे को बरामद कर लिया गया है. इस हेलीकॉप्टर में 22 लोग सवार थे 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.
रूस के दूर पूर्वी इलाके में लापता हुए हेलीकॉप्टर के मलबे को बरामद किया गया है. हेलीकॉप्टर में सवार अधिकतर लोग पर्यटक थे.
शनिवार को कमचत्का क्षेत्र में वाच्काजत्स ज्वालामुखी के पास स्थित बेस से उड़ान भरने के बाद विमान लापता हो गया था. अधिकारियों ने 17 शवों के पाए जाने की पुष्टि की है.
यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध क्षेत्र है. यह सक्रिय ज्वालामुखी के लिए जाना जाता है. हादसा किन कारणों से हुआ अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है.
एमआई-8टी हेलीकॉप्टर शनिवार को रडार से गायब हो गया था. इस हेलीकॉप्टर में 19 पर्यटक और 3 चालक दल के सदस्य सवार थे.



