0:00
0:00 left
यूक्रेन के मुद्दे पर स्विट्ज़रलैंड में शांति सम्मेलन, रूस को दावत नहीं
स्विट्ज़रलैंड की सरकार ने कहा है कि यूक्रेन के मुद्दे पर ‘शांति सम्मेलन’ के लिए अब तक नब्बे देशों ने सहमति दी है.लेक लुक्रीन में जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक के तुरंत बाद एक लग्ज़री रिज़ॉर्ट में इस ‘शांति सम्मेलन’ का आयोजन प्रस्तावित है.स्विट्ज़रलैंड के विदेश मंत्री ने कहा है कि इस शांति सम्मेलन की प्राथमिकताओं में युद्ध बंदियों की अदला-बदली, खाद्य सुरक्षा और परमाणु सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है
इस ‘शांति सम्मेलन’ के लिए रूस को निमंत्रण नहीं दिया गया है और माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में चीन भी शामिल नहीं होगा.इस कॉन्फ्रेंस की सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्विट्ज़रलैंड की आर्मी चार हज़ार सैनिकों की तैनाती करने जा रही है. स्विट्ज़रलैंड की सरकार पहले ही ये कह चुकी है कि उसे साइबर हमलों का निशाना बनाया जा रहा है.
👉 यह भी पढ़ें:
- त्रिची से सिंगापुर जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 127 यात्रियों के बीच मची हलचल
- US Sanctions on Russia: रूस से तेल खरीदने पर भारत पर भी टैरिफ की तैयारी? अमेरिकी सीनेट में नया बिल, जानिए क्या होगा असर
- FIFA World Cup 2026: ब्राज़ील और स्विट्जरलैंड की दमदार जीत, ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहते हुए नॉकआउट में बनाई जगह
- UN की बड़ी कार्रवाई: यौन हिंसा के आरोपों पर इजरायल और रूस ब्लैकलिस्ट, रिपोर्ट में गंभीर खुलासे
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शांति का संकेत! राष्ट्रपति पेजेश्कियान बोले- ‘सम्मानजनक समाधान के लिए तैयार’



