सिंध में नहर परियोजना का विरोध उग्र, सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर हमला

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

सिंध में नहर परियोजना का विरोध उग्र, सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर हमला

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में प्रस्तावित नहर परियोजनाओं को लेकर जनविरोध दिन-ब-दिन उग्र होता जा रहा है। इसी विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी और सांसद आसिफा भुट्टो के काफिले पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया, जिसने पूरे देश में हलचल मचा दी।

Bilawal Bhutto sister Aseefa Bhutto Zardari convoy attacked by  uncontrollable crowd VIDEO बिलावल भुट्टो की बहन आसिफा भुट्टो के काफिले पर  बेकाबू भीड़ ने किया हमला, VIDEO, International Hindi News ...

पुलिस के अनुसार, आसिफा भुट्टो कराची से नवाबशाह जा रही थीं, जब प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले को रोका। उन्होंने नहर परियोजना और कॉर्पोरेट खेती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसिफा की गाड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सौभाग्यवश, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

प्रदर्शनकारियों की नाराजगी पाकिस्तान सरकार की उस योजना को लेकर है, जिसमें सिंधु नदी पर नई नहरें बनाकर चोलिस्तान क्षेत्र की बंजर जमीन पर खेती शुरू करने का प्रस्ताव है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस योजना से सिंध के हिस्से का पानी छिन जाएगा और पारंपरिक जल स्रोत प्रभावित होंगे।

सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर के घर पर चार दिन पहले भी प्रदर्शनकारियों ने हमला कर आग लगा दी थी। हालात की गंभीरता को देखते हुए कानून व्यवस्था को सख्त किया गया है। सिंध के एसएसपी जफर सिद्दीकी ने बताया कि काफिला एक मिनट से भी कम समय के लिए रुका था और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। शांतिभंग करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट (CCI) ने इस परियोजना को खारिज करते हुए कहा था कि जब तक सभी प्रांतों की आपसी सहमति नहीं होगी, तब तक कोई नई नहर परियोजना नहीं लागू की जाएगी।

स्थानीय विरोध, राजनीतिक असहमति और हिंसक घटनाओं के चलते यह परियोजना पाकिस्तान सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।