जेफरी एपस्टीन केस में नया विवाद: अमेरिकी न्याय विभाग की वेबसाइट से ट्रंप की फोटो समेत 16 अहम दस्तावेज गायब
अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) की वेबसाइट से जेफरी एपस्टीन से जुड़े 16 महत्वपूर्ण दस्तावेज अचानक गायब हो जाने से नया विवाद खड़ा हो गया है। इन फाइलों में एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें कथित तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, जेफरी एपस्टीन और उनकी सहयोगी घिस्लेन मैक्सवेल नजर आ रहे थे। हैरानी की बात यह है कि ये दस्तावेज अपलोड होने के एक दिन से भी कम समय में वेबसाइट से हटा दिए गए, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा
- मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…
- फिल्म दायरा: न्याय और कानून के बीच असहज सवाल
- मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!
- नेपाल में बाढ़ की बड़ी तबाही! भारतीयों समेत सैकड़ों यात्री लापता, MEA ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’

गायब हुए दस्तावेजों में निर्वस्त्र महिलाओं की पेंटिंग्स की तस्वीरें भी शामिल थीं, जिन्हें फर्नीचर और दराज में रखे गए चित्रों के समूह के रूप में दिखाया गया था। न्याय विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन फाइलों को जानबूझकर हटाया गया या यह किसी तकनीकी कारण से हुआ। विभाग के प्रवक्ता ने भी मामले में कोई जवाब नहीं दिया।
इन फाइलों के अचानक गायब होने से सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर तेज हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कौन-से दस्तावेज हटाए गए और इसके पीछे क्या वजह है। इस घटनाक्रम ने एपस्टीन और उनके संपर्क में रहे प्रभावशाली लोगों को लेकर जनता की जिज्ञासा और संदेह को और बढ़ा दिया है।
संसद की निगरानी समिति के डेमोक्रेट सदस्यों ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सवाल उठाया—“और क्या-क्या छिपाया जा रहा है?” साथ ही कहा कि अमेरिकी जनता के लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है।
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में लागू एक कानून के तहत एपस्टीन से जुड़े कई दस्तावेज सार्वजनिक किए गए थे। हालांकि, इन दस्तावेजों में उनके गंभीर अपराधों या उन अंदरूनी फैसलों की विस्तृत जानकारी नहीं दी गई, जिनकी वजह से वह वर्षों तक बड़े कानूनी मामलों से बचते रहे।
अब इन दस्तावेजों के अचानक गायब होने से पूरे मामले पर फिर से सवालों की बौछार शुरू हो गई है।



